फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Picked up by a crocodile in rural

ग्रामीण को मगरमच्छ ने दबोचा

Wed, 14 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता Updated Wed, 14 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Picked up by a crocodile in rural
घ्‍ाटना स्‍थ्‍ाल पर माैजूद लाोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहे किसान को मगरमच्छ ने हमला कर दबोच लिया। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों के शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने किसान को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नही चला। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस के साथ वन विभाग की टीम को भी दी। किसान के घर में कोहराम मचा हुआ है।


मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे ज्ञानपुर गौढ़ी निवासी अमरीक सिंह (38) वर्ष पुत्र स्व. हरनाम सिंह देवहा नदी पार कर पशुओं का चारा ला रहा था। गौढ़ी घाट पर जैसे ही वह नदी पार करने लगा मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े। लेकिन तब तक मगरमच्छ अमरीक को लेकर पानी में चला गया था।
विज्ञापन


मगरमच्छ के हमले की जानकारी मिलते ही नदी किनारे ग्रामीणों का हजूम उमड़ पड़ा। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नही चला। जानकारी मिलते ही किसान की मां सुमित्रा कौर, पत्नी छिंदर कौर, पुत्र वीर सिंह (14) और तरन सिंह (9), पुत्री संदीप कौर(11) घाट पहुंचे। ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात कुमार और रेंजर आरएस मनराल घटना स्थल की ओर रवाना हो गये हैं। समाचार लिखे जाने तक किसान का कोई पता नही चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता हरनाम सिंह के स्वर्गवास होने के बाद अमरीक सिंह पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। अमरीक किसानी के साथ ही दिहाड़ी और मजदूरी कर परिवार का पोषण करता था। अचानक आयी विपत्ति से परिजनों के सिर से कमाने वाले का साया छिन गया है।


गौढ़ी घाट पर मगरमच्छ का यह दूसरा हमला है। इससे पूर्व दो अगस्त को भी गांव निवासी 14 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र लखमीर सिंह को मगरमच्छ ने तब मिला कर मौत के घाट उतार दिया था जब वह स्कूल आने के लिए घाट पार कर रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed