फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Physical abuse continued for six years on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर छह साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Physical abuse continued for six years on the pretext of marriage
नानकमत्ता। रेलवे की नौकरी कर रहे युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि कोचिंग के दौरान 2013 में उसकी ग्राम झनकट थाना खटीमा निवासी अनुज सिंह राणा से दोस्ती हो गई थी। घर भी आना जाना था। वर्ष 2016 में अनुज ने उसे काम के बहाने अपने घर बुलाया और आरोप लगाया कि अनुज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अनुज वर्ष 2018 में रलवे विभाग में तमिलनाडु में नियुक्त हो गया।
विज्ञापन

कहा कि अगस्त 2021 में अनुज कोर्ट मैरिज के बहाने उसे तमिलनाडु ले गया और चार महीने रखा। परंतु कोर्ट मैरिज नहीं की। आरोप लगाया कि उसके लगातार शादी को टालने से समाज में उसकी और उसके परिवार की प्रतिष्ठा गिरी है। पुलिस ने दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed