{"_id":"6852a66006369e0b94029305","slug":"permission-will-have-to-be-taken-from-the-police-before-distributing-chhabil-on-the-roadside-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128502-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे छबील बांटने से पहले पुलिस से लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे छबील बांटने से पहले पुलिस से लेनी होगी अनुमति
Wed, 18 Jun 2025 05:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों में छबील या अन्य कोई खाद्य वस्तु बांटने से पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी। कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया वर्तमान में लोग जगह-जगह छबील व अन्य खाद्य वस्तुओं का वितरण कर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर जाम की स्थिति बन जा रही है जिससे अति आवश्यक सेवाओं एंबुलेंस, गर्भवती महिलाएं, बीमार व्यक्तियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि थाना काशीपुर क्षेत्र में इस तरह की जनसेवा करने से पहले पुलिस को सूचित करना अनिवार्य होगा। यदि कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचित किए बिना सड़क किनारे छबील लगाकर यातायात व्यवस्था बाधित करते हुए पाया जाता है, तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन