{"_id":"696be5e05733053c300cc2eb","slug":"people-who-came-to-make-licenses-took-an-oath-to-follow-the-rules-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-135888-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लाईसेंस बनाने आए लोगों ने ली नियम पालन की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लाईसेंस बनाने आए लोगों ने ली नियम पालन की शपथ
Sun, 18 Jan 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा माह का आगाज हो गया है। ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कार्य से एआरटीओ कार्यालय आए लोगों के साथ ही विभाग के कार्मिकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने बताया कि 14 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के तहत उप संभाग में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एआरटीओ कार्यालय में वाहन संबंधी कार्य के लिए आने वाले लोगों (खासकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों) को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई जाएगी।
एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह, परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि प्रवर्तन दल एक माह तक लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। आम लोगों के साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
-इंसेट:
कंपनी के कार्मिकों को किया जागरूक
यातायात पुलिस की टीम ने सिडकुल की वोल्टास कंपनी के कार्मिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात सिग्नल और नियमों के बारे में बताया गया। यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या और यातायात उप निरीक्षक रंजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि नियम पालन से वाहन दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।