फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People took to the streets and staged a protest demanding an encounter of the accused.

Udham Singh Nagar News: सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन कर की आरोपी के एनकाउंटर की मांग

Sat, 27 Jun 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets and staged a protest demanding an encounter of the accused.
रुद्रपुर। लालपुर अपने दोस्तों के साथ गए 17 वर्षीय गो सेवक की गोली मारकर हत्या मामले में घटना से आक्रोशित विक्रांत के दोस्तों और परिजनों ने पहले डीडी चौक फिर घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार निवासी विकास सिंह पिछले कई वर्षों से रुद्रपुर के हरिमंदिर गली मुख्य बाजार में रहकर ऑटो चलाते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है और बड़ा बेटा गोवा में काम करता है। उनका छोटा बेटा विक्रांत लंबे समय से गो रक्षा दल के साथ जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की शाम वह अपने दोस्तों के साथ लालपुर में एक परिचित के घर दावत में गया था।
विज्ञापन

जब वह लौट रहा तो वहां पहले से मौजूद युवकों गट्टी, सिप्पी, विपिन और बंटी ठाकुर सहित कई लोगों ने रंजिश में विक्रांत को गोली मार दी। अचानक हुई फायरिंग से उसके दोस्त घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोपी विक्रांत को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घायल को उसके साथी रुद्रपुर के जिला अस्पताल लेकर गए जहां से उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दोस्तों ने बताया कि बंटी ठाकुर ने विक्रांत पर गोली चलाई थी। शुक्रवार को विक्रांत की मौत की खबर से उसके दोस्तों में आक्रोश फैल गया और वह लोग बड़ी संख्या में पहले डीडी चौक पहुंचे जहां जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। यहां पुलिस ने सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर भीड़ को रोका। इसके बाद भीड़ विक्रांत का शव आने के बाद उसके आवास पर पहुंची जहां सड़क पर हंगामा और प्रदर्शन करते हुए सभी अपनी मांग पर आड़े रहे और कहा की जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं किया जाएगा तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस के साथ पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स
मौके पर बड़ी संख्या में गो रक्षा दल से जुड़े लोग और कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद किच्छा सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, रुद्रपुर कोतवाल, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश में जुट गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजन और दोस्त शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक शिव अरोरा, संजय ठुकराल, सुशील गावा आदि रहे।
----
कोट-
जिले में अपराध करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। मामले में फरार अन्य आरोपियों के लिए पुलिस दबिश दे रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजय गणपति, एसएसपी

---
विक्रांत की हत्या के मामले में छह अभियुक्तों पर प्राथमिकी
किच्छा। किच्छा पुलिस ने लालपुर में हुई विक्रांत की हत्या के मामले में छह अभियुक्तों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। हरिमंदिर गली रुद्रपुर निवासी कंचन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा विक्रांत बृहस्पतिवार को अपने दोस्त जय प्रकाश, राज, रितिक व करन के साथ टिब्बा लालपुर में उदय की बहन के घर दावत में आया था जहां से सभी वापस रुद्रपुर लौट रहे थे। इसी बीच सैजनी के रहने वाले बंटी ठाकुर, शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी सिप्पी, अंकित गट्टी व रामेश्वरपुर निवासी वरुण परमार व शिमला पिस्तौर निवासी सुशील, चिराग पहुंचे। अभियुक्तों ने बेटे को रास्ते में घेरकर मारपीट कर गोली दी। बेटे ने उपचार के दौरान एसटीएच में दम तोड़ दिया। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि मुख्य दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की संलिप्तता की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed