फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People started queuing up for gas cylinders since morning.

Udham Singh Nagar News: गैस सिलिंडर के लिए सुबह से ही लाइन में लग गए लोग

Sun, 15 Mar 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
People started queuing up for gas cylinders since morning.
खटीमा। एलपीजी सिलिंडरों की ऑनलाइन बुकिंग न होने से शनिवार को लोग परेशान रहे। सिलिंडर के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लगे नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी न होने की सबसे अधिक समस्या रही। सिलिंडर के लिए लोगों को काफी भटकना पड़ा। खटीमा में लोहियाहेड मार्ग, कंजाबाग मार्ग स्थित गैस एजेंसियों में सुबह से ही लोग सिलिंडर बुक करने के लिए पहुंचने लगे थे। ऑनलाइन बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को काफी असुविधा हुई। काउंटरों पर मैनुअल बुकिंग की गई। एकलव्य विद्यालय के सामने सिलिंडरों का वितरण की सूचना मिलने पर काफी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुनीं उपभोक्ताओं की समस्याएं
विज्ञापन



खटीमा। उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलने में हो रही असुविधा को देखते हुए शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता गैस एजेंसी कार्यालय में पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश राठौर ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को काफी असुविधा हुई। मैनुअल बुकिंग के बावजूद उन्हें आसानी से सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। एजेंसी प्रबंधन की ओर से सर्वर डाउन होने की बात कही जा रही है। वहां पर नरेंद्र आर्या, नीरज कन्याल, रेहान अंसारी, उमेश चंद, विजय चंद, जहीर आदि थे।
विज्ञापन




खटीमा में गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। सभी एजेंसियों में प्लांट से प्रतिदिन गैस सिलिंडरों के वाहन पहुंच रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग में अभी थोड़ी समस्या आ रही है, लेकिन गैस सिलिंडरों की मैनुअल बुकिंग जारी है। - तुषार सैनी, एसडीएम खटीमा। फोटो-14 केटीएम 04पी- खटीमा में गैस सिलिंडरों के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन




गैस एजेंसियों पर लगी रहीं कतारें किच्छा। शनिवार को पूर्ति निरीक्षक भरत सिंह राणा ने नगर व लालपुर की गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एजेंसी प्रबंधकों को उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर नगर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर दिन भर सिलिंडर के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं।



रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी में लगी लंबी कतार



सितारगंज। बाजार में रसोई गैस की कमी की अफवाह के बीच उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए। इस दौरान ऑफलाइन गैस बुकिंग और केवाईसी करने के लिए भी उपभोक्ताओं की कतारें लगी रहीं। शनिवार को सितारगंज स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सैकड़ों उपभोक्ता सिलिंडर लेने, केवाईसी और ऑफलाइन बुकिंग करने के लिए पहुंचे। उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग न होने के कारण वह गैस नहीं ले पा रहे हैं। जिस कारण वह बुकिंग करने के लिए एजेंसी आए हैं। एजेंसी प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि एजेंसी में गैस की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को पहले की ही तरह गैस की होम डिलीवरी कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए शनिवार से गैस की ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। बताया कि केंद्रीय कारागार सितारगंज और छात्रावास में सुचारू रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। इधर, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रबंधक से कमर्शियल गैस उपलब्ध कराने की मांग की।


बाजपुर। गैस सिलिंडर लेने के लिए मंडी समिति गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। आरोप है कि एजेंसी पर बुकिंग और सत्यापन कार्य धीमी गति से हो रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। सपा नेता अरविंद यादव ने कहा कि प्रदेश में गैस के लिए मारामारी हो रही है। सरकार दावा कर रही है गैस की कमी नहीं है। कहा कि दावे मात्र कागजों तक सीमित हैं। धरातल पर सिलिंडर के लिए लोगों की कतारें लगी हैं। इधर केलाखेड़ा निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। उनके खाते में सब्सिडी की राशि में आ गई, लेकिन चार घंटे कतार में लगने के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एजेंसी संचालक की शिकायत करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। एजेंसी कर्मी उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। इधर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने एजेंसी प्रबंधक को गैस सिलिंडर वितरण में कोई कोताही नहीं होने के सख्त निर्देश दिए हैं। संवाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से बंटेगी रसोई गैस




-गदरपुर में गैस सप्लाई व्यवस्था को लेकर हुई अहम बैठक, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश गदरपुर। नगर पालिका परिषद कार्यालय में घरेलू गैस सप्लाई व्यवस्था को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने की। बैठक में क्षेत्र में गैस सप्लाई से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में गैस वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने, उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने और अनियमितताओं पर निगरानी रखने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि जनता अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासनिक व्यवस्था का सहयोग करे। पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। बैठक में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए ईओ कैलाश सिंह पटवाल, गैस एजेंसी प्रबंधक दिनेश चन्द आर्या, पूर्ति निरीक्षक चंद्रशेखर कांडपाल, स्टोर इंचार्ज बसंत कर्नाटक, राकेश अरोरा, एसआई संजय सिंह बोरा सहित विभिन्न वार्डों के सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed