फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People should take care of thier Health

नवरात्रों और रमजान में करें कोविड नियमों का पालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
People should take care of thier Health
बाजपुर कोतवाली सीओ का घेराव करते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
अमन कमेटी की बैठक में एसडीएम विवेक प्रकाश और सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने नवरात्रों और रमजान का त्योहार आपसी सद्भावना और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में सीओ ने नागरिकों से मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करने को कहा। वहां कोतवाल संजय पांडेय, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती, सुनील चानना साबिर, बब्बू सैफी, हामिद हुसैन, अब्दुल नवी, सादक, आसिफ, लियाकत अली आदि थे। इधर, केलाखेड़ा थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक हुई। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली, थाना प्रभारी मोहन चंद्र जोशी, आनंद लाल, महेंद्र कालरा, अजय शर्मा, अरविंद राणा, कदीर, राशिद, ताजिम, दिलशाद आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

सूचना नहीं मिलने से खफा विहिप कार्यकर्ताओं ने सीओ को घेरा
बाजपुर। अमन कमेटी बैठक की सूचना नियमित रूप से नहीं मिलने पर भड़के विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीओ दीपशिखा अग्रवाल का घेराव किया। इस पर सीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों को अमन कमेटी में विहिप पदाधिकारियों को भी पूर्व में सूचना देने के निर्देश दिए। वहां विहिप जिलामंत्री यशपाल राजहंस, तेज प्रकाश शर्मा, विशाल दक्ष, देव कुमार चंद्रा, जितेंद्र पासी, सुरजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर, वाईटी कोछड़ आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों का करें पालन
सुल्तानपुरपट्टी। पुलिस चौकी प्रभारी कमाल हसन ने शनिवार को रमजान के मद्देनजर ग्राम प्रधानों और सभासदों के साथ बैठक की। उन्होंने कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि रमजान के महीने तरावीह आदि अदा करने के दौरान अनावश्यक रूप से भीड़ ना लगाए और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहां मो. जान, मुंशी अली हुसैन, नरेंद्र मौर्य, राजेश सैनी, कैलाश दिवाकर, धर्मेंद्र सैनी, प्रदीप गुप्ता, जुम्मा भारती आदि थे। (संवाद)

फोटो         बाजपुर कोतवाली में अमन कमेटी बैठक करते अधिकारी।

फोटो बाजपुर कोतवाली में अमन कमेटी बैठक करते अधिकारी।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed