फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People raging at the prospect of Baba Anoop Singh's arrest

बाबा अनूप सिंह की गिरफ्तारी की आशंका पर भड़के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
People raging at the prospect of Baba Anoop Singh's arrest
गदरपुर में श्रद्धालुओं को समझाते नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब के प्रमुख बाबा अ? - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड और यूपी पुलिस दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित नवाबगंज गुरुद्वारे के पास पहुंचीं।
विज्ञापन

इधर, पुलिस बल के डेरा प्रमुख बाबा अनूप सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचने की आशंका के चलते किसान और श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते गुरुद्वारे के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों को गुरुद्वारे के भीतर नहीं घुसने दिया। बाद में डेरा प्रमुख के समझाने पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली की घटना के बाद जिले में कानून व्यवस्था प्रभावित ना हो, इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को यूपी के डीआईजी अजय पाल कई वाहन एवं पुलिस बल के साथ गुरुद्वारा हरगोविंद साहिब नवाबगंज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर लोगों को लगा कि पुलिस अधिकारी डेरा प्रमुख बाबा अनूप सिंह को गिरफ्तार करने पहुंचे हैं। इस अफवाह से सैकड़ों श्रद्धालु और किसान गुरुद्वारे पहुंच गए लेकिन उस समय बाबा अनूप सिंह किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।
जब शाम करीब चार बजे बाबा अनूप सिंह गुरुद्वारे पहुंचे तो उन्होंने लोगों को समझाया कि कि 26 जनवरी को जब दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकल रही थी तो कुछ गुमराह नौजवान बेरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ गए और लाल किले पर पहुंच गए। उन्हीं युवकों ने लाल किले पर पर झंडा फहराया लेकिन पुलिस प्रशासन ने गुमराह नौजवानों को रोकने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन उन्हें रोकने का प्रयास करता तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती।
डेरा प्रमुख बाबा अनूप सिंह ने लोगों से कहा कि यदि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है तो वह अपनी गिरफ्तारी देने को भी तैयार हैं। डेरा प्रमुख ने प्रशासन से कहा कि गणतंत्र दिवस पर लाल किले के पास किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान भी वह लोगों को समझाने का ही काम कर रहे थे। यदि पुलिस-प्रशासन चाहे तो वीडियो फुटेज देख सकता है।
उन्होंने मौजूद श्रद्धालुओं से अपने-अपने घरों को जाने की अपील की। इस संबंध में यूपी के डीआईजी अजय पाल का कहना था कि वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने आए थे। देर शाम पुलिस की गाड़ियां वापस अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गईं।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची थी पुलिस : एसएसपी
गदरपुर। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश प्रशासन की कई गाड़ियां जब नवाबगंज रतनपुरा मार्ग के पास स्थित गुरुद्वारा परिसर पर पहुंची तो उसी दौरान जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस संबंध में एसएसपी कुंवर ने बताया कि वह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed