देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए सोमवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने काला फीता बांधकर ड्यूटी की। दोपहर बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के बैनर तले डॉक्टरों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए काला फीता बांधकर ड्यूटी की।
संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनके विरोध के चलते दोपहर बाद देहरादून में आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई लेकिन डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए ताकि आए दिन डॉक्टरों के साथ होने वाली पर मारपीट की घटनाओं पर रोकथाम लग सके। वहां डॉ. एसके गोस्वामी, डॉ. यदुराज भट्ट, डॉ. यतेंद्र बृजवाल, डॉ. गगनदीप मिश्रा, डॉ. डीके त्रिपाठी आदि थे। संवाद