{"_id":"60c8fbb88ebc3e12790ff494","slug":"people-protested-against-the-trunching-ground-kashipur-news-hld427851111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकियाकला में ट्रचिंग ग्राउंड के प्रस्ताव का विरोध, आर्य को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकियाकला में ट्रचिंग ग्राउंड के प्रस्ताव का विरोध, आर्य को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेवनगर, ढकियाकला के ग्रामीणों ने गांव में नगर निगम के ट्रचिंग ग्राउंड के प्रस्ताव का विरोध किया है। बीडीसी सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भ्रमण पर आए काबीना मंत्री यशपाल आर्य को ज्ञापन दिया।
प्रदेश के आपदा एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य मंगलवार को कुंडेश्वरी क्षेत्र के भ्रमण पर आए थे। ढकिया कला प्राथमिक विद्यालय में बीडीसी सदस्य चरन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उन्हें दिए ज्ञापन में कहा कि भूतत्व एवं खनिक्रम निदेशक के 15 नवंबर, 2020 के पत्र के अनुसार ढकियाकला में लखविंदर सिंह बाजवा की 10.573 एकड़ भूमि पर नगर निगम के ट्रचिंग ग्राउंड का प्रस्ताव विचाराधीन है।
इसके लिए विभाग से अनुमति मांगी गई है। ग्रामीणों ने कहा कि काशीपुर से इस स्थान की दूरी 16 किमी है। यहां ट्रचिंग ग्राउंड के निर्माण से क्षेत्र में जल और वायु प्रदूषण फैल जाएगा। उन्होंने ढकिया कला में ट्रचिंग ग्राउंड के प्रस्ताव को निरस्त किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में किशन सिंह, अजीत सिंह, परमिंदर, नवतेज, प्रतिपाल, राजा सिंह, जोरावर, पूरन सिंह आदि थे। (संवाद)