फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›     people of Hill View Colony not Getting water 

हिलव्यू कालोनी के लोगों को नहीं मिल रहा पानी

Tue, 26 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 26 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
  people of Hill View Colony not Getting water 
बैठक - फोटो : Amar Ujala

हिल व्यू कालोनी में विगत एक सप्ताह से पेयजल की किल्लत चल रही है। जिसके चलते लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को मोहल्ले की महिलाओं ने जल संस्थान के दफ्तर में हंगामा काटा। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधान कल्याण सिंह ने जल संस्थान के जीएम को फोन पर स्थिति की जानकारी दी। जीएम के निर्देश पर जल संस्थान के सहायक अभियंता आरके श्रीवास्तव, अवर अभियंता चंद्र सिंह बिष्ट ने मोहल्ले में पहुंचकर उपभोक्ताओं की सुध ली। हिलव्यू कालोनी में पहुंचे सहायक और अवर अभियंता के समक्ष कालोनी वासियों ने कहा कि वह लोग लंबे समय से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी उन्हें पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


अवर अभियंता बिष्ट ने कहा कि पाइप लाइन में प्रेशर कम होने के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके लिए इस लाइन को दूसरी पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा दो नए पंपों से पाइप लाइन मंगलवार शाम तक जोड़ ली जाएगी। बुधवार से कालोनी में पानी सुचारु रूप से मिलने लगेगा। पूर्व प्रधान बिष्ट ने इस दौरान स्थायी तौर पर सहायक अभियंता के यहां नहीं बैठने का मामला उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि परिसर में बना सहायक अभियंता का आवास तक अभी पूर्व में रहे अधिकारी ने खाली नहीं किया है। जिससे पेयजल में आने वाली समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं हो पाती है। इस दौरान जगत मुंडेला, कमला चंद, राजेश राणा, महेश चंद, किशन कार्की, दीपक बिष्ट, अमर सिंह, बसंती बिष्ट आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed