{"_id":"68aa11d4944dcba01607d399","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-128981-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्राचार्य ने समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्राचार्य ने समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
Sun, 24 Aug 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने काॅलेज के निर्माण कार्यों का जायजा किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केएस शाही ने निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, ब्वॉयज हाॅस्टल, प्रशिक्षु ब्वॉयज हॉस्टल, सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट आवास, नर्स हॉस्टल के साथ ही आपातकालीन ब्लाॅक का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा। प्राचार्य ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। अगले साल जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। समय पर निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य अगले साल से मेडिकल कॉलेज में कक्षा संचालित करने का है। इसी के अनुरूप व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्वयं मुख्यमंत्री विशेष रुचि ले रहे हैं। अगले साल से मेडिकल कॉलेज में विधिवत कक्षाओं का संचालन हो जाएगा। संवाद