{"_id":"683df2245cc3ba693f0d1f77","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125456-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 10 महीने से कार्यस्थल से नदारद परिचालक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 10 महीने से कार्यस्थल से नदारद परिचालक बर्खास्त
Tue, 03 Jun 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक ने दस महीने से भी अधिक समय से कार्यस्थल से नदारद परिचालक को बर्खास्त कर दिया है। परिचालक की जमा प्रतिभूति राशि और विभागीय देयक निगम के पक्ष में जब्त कर दिए गए हैं। परिचालक पर टिकट बैग खोने का भी आरोप है।
एजीएम केएस राणा के 31 मई को जारी आदेश के अनुसार डिपो के नियमित परिचालक मनोज जोशी के संबंध में 19 दिसंबर 2022 को वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने अवगत कराया कि उसने 22 जुलाई 2024 को मार्ग से लौटने के बाद अपना टिकट बैग खो दिया। काफी खोजबीन के बाद ई-टिकट मशीन तो बरामद हो गई लेकिन बैग नहीं मिला। परिचालक पिछले साल 22 जुलाई से अनुपस्थित है। उसने न तो कार्य पर उपस्थित होने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया, न कार्य पर उपस्थित हुआ।
उसने वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी का फोन भी रिसीव नहीं किया। कार्य पर उपस्थित होने के लिए दो लिखित पत्र भी परिचालक को प्रेषित किए गए। परिचालक के अनुपस्थित होने से कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। निगम की आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
कहा कि टिकट बैग गायब करने के प्रकरण में 1,59,132 रुपये की वसूली परिचालक के देयकों से की जानी है। कहा कि परिचालक कार्य करने का इच्छुक नहीं है। परिचालक को निगम में बनाए रखने का औचित्य नहीं है। परिचालक मनोज जोशी की जमा प्रतिभूति राशि और विभागीय देयक निगम के पक्ष में जब्त करते हुए निगम की सेवा से पृथक किया जाता है।