{"_id":"687aa21532da6e958d0ab9c9","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-rdp1017-127412-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिटी बस की मांग परआम आदमी और सिडकुल कर्मियों के साथ आए व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिटी बस की मांग परआम आदमी और सिडकुल कर्मियों के साथ आए व्यापारी
Sat, 19 Jul 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। नगर के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर सिटी बस संचालन की मांग मुखर होती जा रही है। आम नागरिक और सिडकुल कर्मियों के अलावा नगर के व्यापारियों ने भी परिवहन निगम और जनप्रतिनिधियों से सिटी बस की सुविधा शुरु करने की मांग की है।
देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश नारंग ने कहा कि नगर और क्षेत्र के व्यापारियों का कारोबार अन्य शहरों के साथ नजदीकी शहर रुद्रपुर और गदरपुर से जुड़ा है। सिटी बस की सुविधा नहीं होने से निजी वाहनों में अधिक किराया देना पड़ता है। जिससे व्यापारियों को धन के साथ समय की बर्बादी होती है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सिटी बस चलाकर आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की है।
वहीं दवा विक्रेता मयंक अग्रवाल का कहना है कि नगर और क्षेत्र के सभी मार्ग पर निजी वाहन ही आवागमन का मुख्य साधन है। सक्षम व्यापारी तो अपने-अपने वाहनों से आवाजाही कर लेते हैं। वहीं लघु व्यापारियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहना है कि यदि सिटी बस की सुविधा मिले तो आम जनमानस के साथ व्यापारियों की परेशानी भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
किराना व्यापारी सुभाष मंडल की ओर से कहा गया है कि डग्गामार वाहनों में आवागमन सुरक्षित नहीं है। इससे लोगों को जान माल का खतरा बना रहता है। इन वाहनों में सफर के दौरान कोई मेडिकल क्लेम व बीमा आदि की सुविधा नहीं होती, जबकि सरकारी वाहनों में सफर के दौरान प्रत्येक यात्री के टिकट में बीमा भी शामिल होता है। ऐसे में जनहित के मद्देनजर यहां सिटी बस का संचालन नितांत आवश्यक है।
रेडीमेड कपड़ा व्यापारी शंकर कमार ने कहा कि 35 साल पहले नगर में सुबह शाम कि रिटर्न सिटी बस की सुविधा थी। इससे व्यापारियों को काफी सहूलियत होती थी। बस का संचालन बंद होने से लोग परेशान हैं, और निजी वाहनों के जरिए आने जाने को मजबूर है। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री भोला शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम और क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय से सिटी बस संचालन की मांग की गई है। उन्होंने शीघ्र ही सुविधा शुरू करने का आश्वासन दिया है। संवाद