फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People face the problems.

Udham Singh Nagar News: इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट मीटर से बढ़कर आ रहा बिल

Sun, 13 Jul 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गदरपुर। ऊर्जा निगम की ओर से लगाए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट मीटर से भारी भरकम बिल मिलने पर उद्यमियों ने इनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन

ग्राम पिपलिया नंबर एक स्थित अनहद इंडस्ट्री को इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट मीटर लगाने के बाद लाखों रुपये का बिल भेजा है। अनहद इंडस्ट्री के एमडी लवली हुड़िया ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से ऊर्जा निगम के उपभोक्ता हैं। ऊर्जा निगम की पहल पर इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट मीटर लगवाया था। पूर्व में जो बिल करीब चार से पांच लाख रुपये मासिक आता था। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिल अब छह से सात लाख रुपये के बीच में आ रहा है। मई में 7,07,363 रुपये और जून में 6,90,109 रुपये का बिल भेजा है। उन्होंने कहा कि भारी भरकम बिल आने पर उन्होंने यूपीसीएल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 16 जून 2025 को पत्र भेज कर इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट मीटर की जांच की मांग की है।
उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारी समाधान कराने का आश्वासन देकर जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत करने की बात कही है। कहा कि उनकी जैसी स्थिति रेडिकॉल प्लास्टवेक्स और आरएस रोलर फ्लोर मिल की है। कहा कि उन्होंने पूर्व की भांति 20 जून 2025 को करीब पांच लाख रुपये की धनराशि को आंशिक भुगतान के रूप में आरटीजीएस से यूपीसीएल के खाते में भेजा था। इसको एनईएफटी के माध्यम से वापस लौटकर पूर्ण भुगतान किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि अनहद इंडस्ट्री की ओर से अधिक बिल आने का शिकायती पत्र मिला है। बिल अधिक आने के कारण की जांच के लिए चैक मीटर लगवाया जाएगा। यूपीसीएल के खाते से कोई धनराशि वापस होती है तो उसमें तकनीकी कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed