फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People face the problems.

Udham Singh Nagar News: कामन नदी में खनन का विरोध, धरने पर बैठे विधायक

Fri, 14 Feb 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
खटीमा/झनकट। कामन नदी से हो रहे खनन के विरोध में बृहस्पतिवार को स्थानीय ग्रामीणों के साथ खटीमा विधायक व उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने धरना दिया। इससे मौके पर खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को वहां से निकलने नहीं दिया। विधायक कापड़ी ने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस सरकार में कुछ लोगों ने कामन नदी से खनन का ठेका किया था। उस समय विरोध कर रहे ग्रामीणों के समर्थन में तत्कालीन विधायक व वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिन यहां प्रदर्शन कर खनन बंद करवाया था। कापड़ी ने कहा कि इस बार भी मुख्यमंत्री से कामन नदी में खनन बंद करवाने की उम्मीद है। वर्तमान में दिया गांव स्थित कामन नदी में सिल्ट और आरबीएम निकालकर नदी को चैनलाइज करने का काम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खनिज उठान के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों के समर्थन में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी भी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

आक्रोशित सैकडों ग्रामीणों ने विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में धरने पर बैठकर खनन की अनुमति को निरस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने खनन कार्य में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निकलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि खनन होने से भूकटाव और नदी का रुख बदलने की आशंका है जिससे उनकी फसलों और कृषि को काफी नुकसान होगा। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, सीओ विमल रावत, प्रभारी तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण और कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रशासन ने वार्ता कर हल निकालने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। वहां पर मुकेश कुमार, रामनयन, जगदीश प्रसाद, ब्रजमोहन, राजकुमार, अखिलेश कुमार, विनोद, नारायण, प्रियंका, उमेश सिंह, दर्शन सिंह, दिलीप कुमार, अशोक कुमार समेत सैकड़ों लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed