{"_id":"687553a6b8fa7bc8040fbb0c","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129566-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिसंबर 2026 तक रामनगर रोड आरओबी शुरू करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिसंबर 2026 तक रामनगर रोड आरओबी शुरू करने का दावा
Tue, 15 Jul 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर रोड पर चल रहे आरओबी के निर्माण कार्य में विलंब को लेकर पूर्व विधायक ने एनएचएआई के ईई, एसडीएम और ठेकेदार के साथ बैठक की। इस दौरान विभाग ने निर्माण कार्य को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का दावा किया गया। तय समय पर कार्य नहीं पूर्ण होने पर पूर्व विधायक ने एसडीएम से कार्रवाई करने की बात कही है।
रामनगर रोड स्थिति विधायक कार्यालय में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने एनएचएआई के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और ठेकेदार राजेश कुमार के साथ बैठक की। इस दौरान चीमा ने कहा कि शहर के दोनों आरओबी का निर्माण दो साल में पूर्ण करने का समय दिया था। बाजपुर रोड का आरओबी सात साल में बनकर तैयार हुआ, जबकि रामनगर रोड का आरओबी अभी भी निर्माणाधीन है।
विभाग ने बताया कि कांट्रैक्टर काम छोड़कर चला गया था और जमीन अधिग्रहण का मामला हाईकोर्ट में चला गया था। इस कारण समय लग गया। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का दावा किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने कहा कि एसडीएम की जिम्मेदारी है कि गुणवत्ता के साथ समय पर काम कराना सुनिश्चित करें। जनवरी 2026 में दोबारा बैठक करेंगे। छह महीने में पता चल जाएगा कि निर्माण समय रहते पूरा हो सकेगा या नहीं। एक हफ्ते बाद विधायक त्रिलोक सिंह, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ दोनों आरओबी का निरीक्षण करेंगे।