{"_id":"678410bb66f5ebfc40010855","slug":"people-face-the-problems-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-121863-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मुख्य मार्ग पर जाम से दिनभर दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मुख्य मार्ग पर जाम से दिनभर दिक्कत
Mon, 13 Jan 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। शहर में हर रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। कोई जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़क किनारे सब्जी, फल सहित अन्य फड़ लगते हैं। इससे मुख्य मार्ग और बेरिया दौलत रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। साथ ही सड़क के दोनों साइड वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जाम में घरेलू गैस सिलिंडर से भरा ट्रक भी फंस गया। एसएसआई विनोद फर्त्याल, कस्बा इंचार्ज कैलाश चंद नगरकोटी ने पुलिस टीम के साथ बेरिया दौलत रोड किनारे लगने वाले फड़ व्यवसायियों को हटाया। सड़क पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों का चालान किया। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन