फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People face problems due to new order

दाल खरीदने पर ही मिलेगा गेहूं व चावल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
People face problems due to new order
इस्माइल - फोटो : RUDRAPUR
जिला पूर्ति अधिकारी के फरमान नेे राशन कार्डधारकों के माथे पर बल ला दिया है। सस्ता-गल्ला की दुकानों पर दाल खरीदना अनिवार्य कर दिया है। दाल खरीदने के बाद ही कार्ड धारकों को गेहूं और चावल दिया जा रहा है। पूर्ति विभाग के आदेश से कार्ड धारकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जिले में चार लाख से अधिक एपीएल, बीपीएल व अंत्योदय कार्डधारकों को गेहूं, चावल और उड़द की दाल बांटी जाती है। एपीएल कार्ड धारकों को प्रत्येक यूनिट पर ढाई किलो चावल, पांच किलो गेहूं, एक से दो किलो दाल, बीपीएल कार्ड धारकों को प्रत्येक यूनिट पर तीन किलो चावल, दो किलो गेहूं, एक से दो किलो दाल मिलती है। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रत्येक यूनिट पर 21 किलो चावल, 13 किलो गेहूं व एक से दो किलो दाल दी जाती है।
विज्ञापन

दाल खरीदने के लिए कार्डधारक को 80 से 84 रुपये प्रति किलोग्राम खर्च करना पड़ता है। प्रत्येक महीने में गेहूं और चावल लेने वाले अधिकतर कार्ड धारक दाल नहीं खरीद रहे थे। दाल के डंप होने पर सड़ने का खतरा हो गया है। इसके चलते डीएसओ ने दाल को खरीदने पर ही गेहूं व चावल देने के आदेश दे दिए थे। इस आदेश का कार्ड धारकों ने विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि इस आदेश से गरीब परिवारों को परेशानी हो रही है। डीएसओ श्याम आर्या ने बताया कि कई राशन विक्रेता स्टॉक से दाल नहीं उठा रहे थे। इसी वजह से दाल खरीदना अनिवार्य किया था। राशन विक्रेता भी दाल खरीदने पर गेहूं, चावल लेने को कह रहे हैं।
- सस्ता-गल्ला विक्रेता गेहूं, चावल खरीदने से पहले दाल लेने को कह रहे हैं। दाल की गुणवत्ता सही नहीं होने पर उसे नहीं खरीदा जाता है तो गेहूं व चावल देने के लिए मना कर देते हैं। राशन नहीं मिलने पर परिवार का गुजारा करने में दिक्कत आ रही है। स्माइल, खेड़ा
- दाल को अनिवार्य रूप से खरीदने का आदेश समाप्त होना चाहिए। कई लोग दाल नहीं खरीदना चाहते हैं। दाल के रेट 80 रुपये से अधिक हैं। इतने में गेहूं और चावल दोनों मिल जाता है। अर्जुन पाल, शिवनगर
- जिला पूर्ति कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी चलती है। लंबे समय से राशन कार्ड बनाने के लिए चक्कर लगा रही हूं लेकिन आज तक राशन कार्ड नहीं बना। गरीबों को राशन देने पर अब दाल लेना जरूरी करना गलत है। रीना शर्मा, प्रीतविहार

- सस्ता-गल्ला की दुकानों पर राशन देने पर मनमानी की जा रही है। कुछ लोगों को गेहूं, चावल दिया जा रहा है। वह गेहूं, चावल लेने के लिए दुकान पर गई तो पहले दाल खरीदने के लिए कह दिया। मीना देवी, प्रीतविहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed