{"_id":"60f1c6828ebc3ec25207d158","slug":"people-demands-enquiry-on-construction-sitarganj-news-hld431411374","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले ही ध्वस्त होने लगा निकासी नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले ही ध्वस्त होने लगा निकासी नाला
विज्ञापन
शक्तिफार्म। निर्माण के बाद पहली बरसात का सामना भी नहीं हुआ कि नगर का निकासी नाला जगह-जगह से ध्वस्त होने लगा है। नगर के मुख्य मार्ग के दोनों और बनी टाइल्स रोड भी कई जगह से धंस रही है। कांग्रेसियों ने धन का दुरुपयोग होने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य की जांच की मांग उठाई है।
नगर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के दोनों ओर टाइल्स का फुटपाथ और नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। हालांकि सुभाष चौक से मध्य बाजार तक यह कार्य पूरा हो चुका है। अभी भी निर्माण कार्य प्रगति पर है।
गत तीन माह के भीतर ही निकासी नाला कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया और जगह-जगह टाइल्स फुटपाथ भी धंसने लगा है। करीब एक माह पूर्व सुभाष चौक के पास तीस मीटर नाला ध्वस्त होने के साथ ही जगह-जगह टाइल्स धंस गई थी। जिसे विभाग ने दुरुस्त करवाया था। एक बार फिर बृहस्पतिवार की रात सुभाष चौक के निकट निकासी नाले का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष किशोर राय एवं पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश राय ने लोनिवि के एसडीओ आलोक ओली से दूरभाष पर इसकी शिकायत की। एसडीओ ओली ने नाले को तत्काल दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।