बाजपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर परिजनों ने समर्थकों के साथ कोतवाल संजय पांडेय का घेराव किया।
20 जुलाई को नगर के मोहल्ला बांकेनगर निवासी सलविंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की पहली पत्नी के पुत्रों ने दूसरी पत्नी पर पिता को मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। सोमवार को मृतक के परिजनों ने कोतवाल संजय पांडेय से मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाल ने बताया कि शव का विसरा देहरादून भेजा जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहां पर मनजीत सिंह, दलजीत सिंह, बिट्टू सिंह, बग्गा सिंह, बब्बू सिंह, सुनील, शुभम शर्मा, बलवंत सिंह आदि थे। इधर, उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संगठन डीजीपी को पत्र भेजेगा।