{"_id":"5caf8aa6bdec2214114a45e8","slug":"people-come-to-polling-booths-for-voting-71-63-percent-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए बूथों पर उमड़ी जनता, 71.63 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए बूथों पर उमड़ी जनता, 71.63 फीसदी मतदान
Fri, 12 Apr 2019 12:12 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
वोट डालने के लिए बारी का इंतजार करते मतदाता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने के लिए जनता का हुजूम मतदान केंद्रों में उमड़ पड़ा। भारी मतदान ने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और जिले की नौ विधानसभाओं में फीसदी मतदान हुआ। भारी गर्मी के बावजूद मतदाताओं में वोट को लेकर गजब का जोश देखने को मिला। जिले में कुल 71.63 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से मतदान केंद्रों में मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह नौ बजे तक जिले में मतदान 13.62 फीसदी था। मतदाताओं के उत्साह का आलम यह था कि दो घंटे बाद यानी 11 बजे मतदान का प्रतिशत दोगुने से अधिक 30.18 पहुंच गया। सभी नौ विधानसभाओं में मतदान में तेजी आई लेकिन बाजपुर, गदरपुर, किच्छा और नानकमत्ता विधानसभा में उम्मीद से अधिक तेजी से मतदान में बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन
बाजपुर में सुबह नौ बजे तक मतदान 9.28 फीसदी था, जो 11 बजे तक 33.54 तक जा पहुंचा। इसी तरह गदरपुर में 12.73 से बढ़कर 30.49, किच्छा में 11.24 से 31.82, सितारगंज में 14.44 से बढ़कर 35.11 और नानकमत्ता में 5.17 से बढ़कर 21.06 तक पहुंच गया था। इसके बाद एक बजे जिले का कुल मतदान प्रतिशत 45.77 फीसदी था, जो शाम तीन बजे बढ़कर 58.95 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
नौ विधानसभाओं में तीन बजे तक सबसे अधिक सितारगंज विधानसभा में सबसे अधिक मतदान 65.46 फीसदी पहुंच गया था।
पांच बजने पर जिले का मतदान प्रतिशत बढ़कर 67.77 फीसदी पहुंच गया था। इनमें सबसे अधिक सितारगंज विधानसभा से 78.07 फीसदी मतदान हुआ। पांच बजे के बाद अंतिम रुप से हुए मतदान में 67.77 से बढ़कर 71.63 फीसदी में जाकर थमा। हालांकि पिछले चुनाव में जिले में 72.17 फीसदी मतदान हुआ था।
कुल मिलाकर कुछ अंतर से पिछले मतदान का आंकड़ा इस बार छू नहीं पाया लेकिन तेज धूप में 35 डिग्री तापमान में वोटरों ने घरों से मतदान बूथों तक पहुंचकर लोकतंत्र को जरूर मजबूत किया। पिछले चुनावों को देखें तो नैनीताल लोकसभा में वर्ष 1996 में मतदान प्रतिशत 57.62 फीसदी, 1999 में 58.87 फीसदी, 2004 में 48.87 फीसदी, वर्ष 2009 में 58.65 फीसदी और वर्ष 2014 में कुल 68.69 फीसदी रहा था।
विधानसभा समय नौ बजे तक 11 बजे तक एक बजे तक तीन बजे तक पांच बजे तक अंतिम परिणाम
जसपुर 15.33 32.09 48 59.12 69.20 72.60
काशीपुर 23.34 31.72 46.31 56.17 65.82 65.82
बाजपुर 9.28 33.54 50.36 61.58 71.98 72.27
गदरपुर 12.73 30.49 45.81 56.22 56.26 75.74
रुद्रपुर 13.14 23.68 37.31 57.85 61.36 68.21
किच्छा 11.24 31.82 46.19 58.35 68.69 68.69
सितारगंज 14.44 35.11 51.36 65.46 78.07 78.59
नानकमत्ता 5.17 21.06 40.25 56.91 70.30 73.33
खटीमा 15.71 33.91 49.13 60.59 73.15 72.87
नैनीताल-यूएसनगर संसदीय सीट
वर्ष 2019- फीसदी
वर्ष 2014 - 68.38 फीसदी, नैनीताल- 62.34, ऊधमसिंहनगर- 72.17 फीसदी
वर्ष 2009- 58.65 फीसदी
वर्ष 2004- 48.87 फीसदी
विधानसभा सीट वर्ष 2009 2014 2019
रुद्रपुर 65.19 71.37 68.21
किच्छा 61.62 68.52 68.69
सितारगंज 66.56 73.25 78.59
नानकमत्ता 59.59 71.19 73.33
खटीमा 56.30 70.16 72.87
गदरपुर 69.29 75.02 75.74
बाजपुर 61.13 72.73 72.27
काशीपुर 54.56 69.83 65.82
जसपुर 59.40 71.42 72.60