फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   people Clashes over accident

कार और बाइक की भिड़ंत होने पर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
people Clashes over accident
घायल तारावती - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गांव बन्नाखेड़ा में कार और बाइक की टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और ईंट पत्थर चल गए। मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव बन्नाखेड़ा दास फार्म निवासी प्रभजोत सिंह अपने परिवार को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए कार से अस्पताल जा रहे थे। इटव्वा चौक के पास एक बाइक से उनकी कार भिड़ गई। इस दौरान दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बाइक सवार के परिजन भी वहां पहुंच गए। जिस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चल गए। मारपीट की घटना में कार में सवार प्रभजोत उसकी माता हरविंदर कौर और दूसरे पक्ष से तारावती उसके बेटे रतन लाल, अनिल कुमार घायल हो गए। फिलहाल मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed