फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People came out to protest against increasing user charge rates

Udham Singh Nagar News: यूजर चार्ज की दरें बढ़ाने के विरोध में उतरे लोग

Wed, 28 Feb 2024 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 28 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
People came out to protest against increasing user charge rates
महुआखेड़ा गंज में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते लोग। स्रोत ग्रामीण
काशीपुर। महुआखेड़ा गंज नगर पालिका परिषद की ओर से डोर-टू-डोर यूजर चार्ज वसूलने की दरों को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियों ने पुरजाेर विरोध किया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पालिका परिसर में बैठक कर यूजर चार्ज वसूलने पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी नगर पालिका में बोर्ड भी अस्तित्व में नहीं है इसलिए यूजर चार्ज को स्थगित किया जाना चाहिए। चेतावनी दी कि अगर जबरन वसूली की जाएगी तो इसका विरोध कर आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस संबंध में भाजपा नेता राजेश कुमार के नेतृत्व में लोगों ने ईओ को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान निकालने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई व्यापारियों की बैठक में आरोप लगाया गया कि नगर पालिका की ओर से पहले कूड़ा कलेक्शन के लिए हर घर से 50 रुपये व दुकान से सौ रुपये वसूले जा रहे थे लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर दो सौ रुपये प्रति दुकान कर दिया गया है। आरोप लगाया कि बढ़े हुए यूजर चार्ज की जबरन वसूली की जा रही है और चालान करने की चेतावनी दी जा रही है। इधर व्यापारियों के विरोध की सूचना पर भाजपा नेता राजेश कुमार भी वहां पहुंच गए। उनके नेतृत्व में व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने बढ़ा हुआ यूजर चार्ज वापस लेने की मांग की। भाजपा नेता राजेश ने पालिका के प्रशासक एसडीएम अभय प्रताप सिंह से फोन पर बात कर बढ़े हुए यूजर चार्ज को वापस लेने की बात कही। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार, पूर्व मंत्री हाफिजुर्रहमान, आनंद प्रकाश, चंद्रजीत भगत, हबीबुर्रहमान बबलू, अमरपाल, अरुण, यशवीर सिंह,परवेज आलम, सलीम अंसारी, मो. दानिश,पंकज सैनी आदि मौजूद रहे। उधर ईओ सतीश कुमार ने दरें बढ़ाने के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यवस्था लागू की गई है वह गजट के अनुसार ही लागू की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed