{"_id":"6576c7eba27b5f3c72083597","slug":"people-are-getting-hit-by-overloaded-vehicles-in-kashipur-2023-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सड़क पर काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, पुलिस-प्रशासन की सख्ती का नहीं दिख रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सड़क पर काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, पुलिस-प्रशासन की सख्ती का नहीं दिख रहा असर
Mon, 11 Dec 2023 01:57 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:57 PM IST
सार
काशीपुर में पुलिस प्रशासन और आरटीओ विभाग की समय-समय पर कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक बेखौफ होकर ओवर लोड सामग्री लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़कों पर ओवरलोड वाहन काल बनकर दौड़ रहे हैं। आए दिन इन ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर लोग असमय काल का ग्रास बन रहे हैं। इसके बाद भी सिस्टम हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है।
पुलिस प्रशासन और आरटीओ विभाग की समय-समय पर कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक बेखौफ होकर ओवर लोड सामग्री लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बाजपुर और सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में भारी मात्रा में उपखनिज लेकर ओवरलोड वाहन सड़कों पर दूसरे दिन भी दौड़ते नजर आए।
कई बार जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचने के फेर यह वाहन चालक सड़कों पर चल रहे अन्य वाहनों या पैदल राहगीरों को अपनी चपेट में लेकर असमय मौत की नींद सुला देते हैं। या फिर गंभीर से घायल कर देते हैं। हालांकि रविवार को पुलिस प्रशासन कुछ हरकत में आया और लोहा व्यापारियों के साथ बैठककर शहर में ई-रिक्शा व घोड़ा-बुग्गी में सरिया या एंगल नहीं ले जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
एसपी अभय सिंह ने व्यापारियों से कहा कि लोहे के सरिया व एंगल जहां भी पहुंचाना है सुरक्षित ढंग से पहुंचाए। कहा अक्सर ई-रिक्शा व घोड़ा-बुग्गी में लदे लोहे के सरिया हादसों का कारण बन जाते हैं। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था व ओवरलोडिंग को लेकर तो सख्त कदम उठाया, लेकिन शहर के बाहर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके चलते ये वाहन चालक बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं और हादसों को दावत दे रहे हैं।
ओवरलोड वाहनों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से रात में चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने को कहा है। सड़क हादसे रोकने को प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। - भूपेंद्र सिंह कंडारी, सीओ, बाजपुर

इन बातों पर गौर करें
- वाहन का प्रयोग करते समय यातायात और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें।
- वाहन का संचालन करते समय हेडफोन और मोबाइल का इस्तेमाल कतई न करें।
- दोपहिया चालक हेलमेट आैर चारपहिया चालक सीट बेल्ट लगाएं।
- नशे में और गलत दिशा में वाहन न चलाएं।
- तेज रफ्तार और ओवरटेक करने से बचें।
- मोड़ और चौराहों पर अपने वाहन की स्पीड कम रखें।