फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   people are amgry with putting soil in road pits

एनएच के गड्ढों में मिट्टी भरने पर क्षेत्रवासी आक्रोशित

Sun, 21 Jan 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता।
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता। Updated Sun, 21 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
people are amgry with putting soil in road pits
नानकमत्ता में एनएच-125 सड़क के मरम्मतीकरण में मिट्टी डालकर गड्ढे पाटने का विरोध करते नगरवासी। - फोटो : Amar Ujala
जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों को मिट्टी से पाटने से लोगों में गुस्सा है। सड़क बनाओ, जीवन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले गड्ढों को मिट्टी से भरने में लगी मशीनों के आगे बैठकर कार्य को रुकवा दिया। विधायक प्रेम सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेनिक लोग नहीं माने। विधायक ने डीएम, एनएच के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मंगलवार तक डामरीकरण कराने की बात कही। तब जाकर लोग हटे और कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
दो वर्षों से एनएच पर गड्ढे, उड़ती धूल से क्षेत्रवासी परेशान हैं। उन्होंने संघर्ष शुरू किया तो एनएच के अधिकारियों, कार्यदायी संस्था ने गड्ढों में मिट्टी डाल उन्हें भरने का कार्य शुरू कर दिया। शनिवार को सड़क बनाओ, जीवन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले देवभूमि व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई लोग सड़क पर उतर आए और सड़क पर मिट्टी भरने में लगी मशीनों के आगे बैठकर कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि पुन: मिट्टी डालकर विभाग लोगों को भ्रमित कर रहा है। लोगों ने सड़क पर डामरीकरण की मांग की। सूचना पर विधायक प्रेम सिंह राणा मौके पर पहुंचे। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने विधायक को भी जमकर खरीखोटी सुनाई। विधायक ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप कार्की, क्षेत्रीय अधिकारी पीसी आर्या से फोन पर वार्ता कर गड्ढों को आरबीएम से भरने और डामरीकरण कराने को कहा। अधिकारियों के मंगलवार से डामरीकरण के आश्वासन पर सड़क पर बैठे आक्रोशित लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत सदस्य डोहरा जगदीश जोशी ने लोक निर्माण विभाग को ग्राम गिधौर में पप्पू की चक्की से दान सिंह के घर तक एक किमी रोड, देवीपुरा के पुल के पास से इंदर सिंह के घर तक एक किमी के सड़क निर्माण की मांग उठाई। इस दौरान देवेंद्र सिंह, छगन लाल अग्रवाल, परमिंदर सिंह लक्की, तरनजीत सिंह, धर्म सिंह बिष्ट, राजन चौहान, जसपाल सिंह खिंडा, जय प्रकाश शर्मा, नफीस अहमद, मलूक सिंह खिंडा, तरसेम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed