फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PCB will make sulfur dioxide and monitoring of nitrogen in Udham Singh Nagar district

ऊधमसिंह नगर जिले में पीसीबी करेगा सल्फर डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजन की मानीटरिंग

Thu, 18 Oct 2018 12:25 AM IST
कुंदन बिष्ट काशीपुर,
कुंदन बिष्ट काशीपुर, Updated Thu, 18 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अब तक वायुमंडल में प्रदूषण की मात्रा मापने के लिए अति सूक्ष्म कणों और सूक्ष्मकणों की मात्रा की मानीटरिंग करने वाला उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) अब सल्फर डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजन जैसी जहरीली और प्रदूषित गैसों की भी मानीटरिंग करेगा। इसके लिए काशीपुर और रुद्रपुर में लगी मशीनों को अपडेट किया जाएगा। 


पीसीबी अब तक प्रदूषण मापने के लिए अति सूक्ष्मकणों (आरएसपीएम) व सूक्ष्म कणों (एसपीएम) की मानीटरिंग करता आया है। लेकिन इस बार पीसीबी दो और जहरीली गैसों सल्फर डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजन की मानीटरिंग शुरू करेगा। इस बार दीपावली से वायु प्रदूषण के साथ इन दोनों गैसों की मानीटरिंग होगी। इसके बाद इसे नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


काशीपुर सरकारी अस्पताल और रुद्रपुर जिला अस्पताल में लगी पीसीबी की मशीनों को अपडेट करते हुए इसमें गैस की मात्रा मापने के लिए अलग से बॉक्स लगाया जाएगा। साथ ही इस बार दीपावली में अलग-अलग क्षेत्रों में भी ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाएगी। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि अभी तक केवल सूक्ष्म कणों और अति सूक्ष्म कणों की मात्रा मापी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस बार मशीनों को अपडेट कर इसमें विशेष प्रकार का बॉक्स लगाया जा रहा है। इससे सल्फर डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजन की मात्रा को मापा जा सके। डॉ. कंसल ने बताया कि जिन उद्योगों में कोयले का प्रयोग होता है उन उद्योगों से सल्फर डाई ऑक्साइड गैस निकलती है। जबकि वाहनों के धुएं से नाइट्रोजन जैसी प्रदूषित गैस निकलती है। दीपावली से पूर्व की वायुमंडल में दोनों गैसों की स्थिति और इसके बाद की स्थिति दोनों को मापा जाएगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed