फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PCB team Inspects Three Mills not Satisfied

Udham Singh Nagar News: मिल में मानकों के अनुरूप नहीं मिला वेस्टेज प्लास्टिक भंडारण

Sat, 30 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
PCB team Inspects Three Mills not Satisfied
बाजपुर में पेपर मिल का स्थलीय निरीक्षण करती टीम। संवाद
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने किया पेपर मिलों का निरीक्षण
विज्ञापन

बाजपुर। शिकायत के आधार पर एसडीएम आरसी तिवारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ क्षेत्र की तीन पेपर मिल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पेपर मिल में वेस्ट पाॅलीथिन का भंडारण उचित नहीं मिला। पीसीबी की तरफ से पेपर मिल संचालकों को स्पष्टीकरण का नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही वेस्टेज प्लास्टिक को कैसे डिस्पोज किया गया इसकी जांच की जाएगी।

शुक्रवार शाम शिकायत पर एसडीएम आरसी तिवारी, पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने टीम के साथ पीएसपी पेपर मिल, महालक्ष्मी पेपर मिल, शुक्लाम्बरा पेपर मिल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मिलों में वेस्टेज प्लास्टिक का भंडारण उचित नहीं मिला। इस पर अधिकारियों ने पेपर संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पेपर मिलों में कच्चा माल के साथ में आने वाले वेस्टेज प्लास्टिक का भंडारण उचित अवस्था में नहीं मिला है। तीनों मिल के खिलाफ अलग-अलग प्रदूषण फैलाने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर स्थलीय निरीक्षण कर पड़ताल की गई है। पेपर मिल प्रबंधन ने वेस्टेज प्लास्टिक का डिस्पोजल करना बताया है। इसकी जांच की जाएगी। खामियां मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed