{"_id":"65020638d6494367d4018fc4","slug":"pc-of-pcc-president-karan-mahara-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2959-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस नगर और हरिद्वार में बाढ़ से निपटने में विफल रही सरकार : माहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएस नगर और हरिद्वार में बाढ़ से निपटने में विफल रही सरकार : माहरा
Thu, 14 Sep 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष करन महारा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। उन्होंने सरकार पर ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में बाढ़ से निपटने में विफल और निकाय चुनाव टालने का आरोप लगाया।
मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान माहरा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा चुनावों में उतरेगी। उन्होंने मणिपुर हिंसा और विदेशी धरती पर भारतीय खिलाड़ियों के अपमान पर मोदी सरकार की चुप्पी को शर्मनाक बताया। माहराने कहा कि अग्निवीर भर्ती में हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के युवाओं के हितों से खिलवाड़ किया गया है। उत्तराखंड की आर्थिकी कमजोर हो रही है और पलायन बढ़ रहा है।
गड्ढों में भरे पानी से फैल रहा डेंगू
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अनियोजित विकास के चलते पूरे देहरादून को खोद दिया गया है। जगह जगह गड्ढों में पानी भरने से डेंगू तेजी से फैल रहा है। राज्य में डेंगू के 12 हजार से अधिक केस हैं। इनमें से एक हजार केस काशीपुर से ही हैं। फिर भी सरकार आंखें मूंदे है। केदारधाम से सोना चोरी होने की घटना में सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। वहां जसपुर विधायक आदेश चौहान, मुशर्रफ हुसैन, राशिद फारूकी, राजू छीना, मो. हनीफ आदि थे।