फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pay special attention to safety works in flood prone areas: DM

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के कार्यों पर दें विशेष ध्यान: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to safety works in flood prone areas: DM
रुद्रपुर मे आपदा से बचाव की तैयारी को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेते डीएम उदयराज सिंह। सू.वि.
रुद्रपुर। मानसून सत्र को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम उदयराज सिंह ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्यों पर अधिक ध्यान दिया जाए। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। उन्होंने सभी को बाढ़ से बचाव के लिए की गई तैयारियों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़ आपदा को लेकर डीएम समीक्षा बैठक ली। कहा कि पिछले वर्ष काशीपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, सितारगंज तथा खटीमा आदि क्षेत्र में बाढ़ के कारण क्षति काे ध्यान में रखते हुए क्षति का न्यूनीकरण करने के लिए उठाए कदमों की रिपोर्ट दें। सभी एसडीएम अपने परगना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियो, सिंचाई, लोनिवि, नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम से समन्वय बनाकर काम करें। प्रशासन व राज्य सरकार बाढ़ सुरक्षा को लेकर गंभीर व सहयोग के लिए तत्पर है। बाढ़ आपदा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने सारा (स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथारिटी) के तहत जल संरक्षण के कार्याें की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की और रिचार्ज पीट, रिचार्ज साफ्ट, पौधारोपण आदि जल संरक्षण के क्षेत्र में भी कार्य करने के निर्देश दिए। वहां सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, लोनिवि के एसई हरीश कुमार, सिंचाई विभाग के एसई पीके दीक्षित, ईई पीसी पांडे, लोनिवि ईई ओपी सिंह, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed