फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Patients wandering for urine test due to lack of toilet

Udham Singh Nagar News: ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही हैं खिल्लियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Patients wandering for urine test due to lack of toilet
गदरपुर के बलरामनगर मोड़ पर बदहाल पड़ा कूड़ा संग्रहण केंद्र। संवाद
गदरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान का जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है। गदरपुर के ग्राम पंचायतों में कूड़ा संग्रहण एवं पृथकीकरण केंद्र बनाए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने को कहा गया था। लेकिन कूड़ा संग्रहण केंद्रों पर गीला और सूखा कूड़ा एक ही स्थान पर डाला जा रहा है। ग्राम पंचायत गिरधर नगर के ग्राम बलराम नगर में सीतापुर रोड को जाने वाले मार्ग पर नहर की पटरी के किनारे बनाया गया
विज्ञापन

कूड़ा संग्रहण केंद्र बदहाल होकर रह गया है। प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने उत्पादों के अलावा बदबूदार कूड़ा कचरा, फटे पुराने कपड़े, सड़े फल एवं सब्जियों के ढेर पर भिनभिनाती मक्खियां और आवारा जानवर कूड़े को खुर्द बुर्द करते रहते हैं। केंद्र में डाला गया कूड़ा मार्ग पर फैला रहता है। कूड़ा संग्रहण केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर रा.प्रा. वि. बलरामनगर और मिनी स्वास्थ्य केंद्र भी है।
विज्ञापन


गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए ग्रामीणों को बार-बार कई बार जागरूक किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर सहयोग करने की जरूरत है। कविता गुंबर, ग्राम प्रधान, गिरधरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


- ग्राम पंचायत में बनाए गए कूड़ा संग्रहण केंद्रों को लेकर ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संसाधनों की कमी के चलते डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य प्रभावी तरीके से नहीं हो पा रहा है। दीपक असगोला,
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, गदरपुर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed