फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Patients of Viral Fever Hikes In Rudrapur

Udham Singh Nagar News: डेंगू के खतरे के बीच वायरल बुखार के मरीजों में इजाफा

Mon, 16 Oct 2023 12:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
Patients of Viral Fever Hikes In Rudrapur
रुद्रपुर के जिला अस्पताल के जरनल वार्ड में भर्ती वायरल के मरीज। संवाद
जिला अस्पताल में वायरल बुखार के 44 और डेंगू के छह मरीज भर्ती
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिले में डेंगू के साथ ही वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम में आए बदलाव की वजह से पनप रहा वायरल बुखार मरीजाें को अपनी जकड़ में ले रहा है। जिला अस्पताल में वायरल बुखार के 44 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा डेंगू के छह मरीज भर्ती हैं।
बरसात खत्म होने के बाद भी वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। फिजिशियन डाॅ. इमरान मलिक ने अनुसार बरसात में तापमान में अचानक बदलाव के कारण वायरल बुखार के मरीजो की संख्या में वृद्धि हुई थी, जो कम तो हुई है पर सामान्य नहीं हो पाई है। आमतौर पर इस समय डेंगू के मरीज ज्यादा और वायरल बुखार के मरीज कम होते थे लेकिन वर्तमान में स्थिति उलट है।
विज्ञापन

वायरल बुखार के 44 मरीजों में 30 महिलाएं और 14 पुरुष वार्ड में भर्ती हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बेडा की व्यवस्था की गई है। वहीं, जिला अस्पताल में डेंगू के अलर्ट के कारण ड्यूटी के बाद भी डॉक्टर 24 घंटे फोन पर उपलब्ध हैं। डेंगू के प्रकोप के चलते किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए डाक्टर परिसर में ही रह रहे हैं। अस्पताल में लैब भी 24 संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:

वायरल बुखार और डेंगू दोनों के मरीजों क लिए पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध हैं। 100 बेड की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में की गई हैं। 24 घंटे लैब और डाॅक्टरो की उपलब्धता होने से अभी अतिरिक्त बेड की जरूरत नहीं पड़ी है। -आरके सिन्हा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed