{"_id":"6adbad0c17c975355e0f94cc","slug":"patients-lives-are-being-put-at-risk-private-hospitals-are-operating-without-registration-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-148830-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मरीजों के जीवन से हो रहा खिलवाड़, बिना पंजीकरण के चल रहे निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मरीजों के जीवन से हो रहा खिलवाड़, बिना पंजीकरण के चल रहे निजी अस्पताल
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में बिना पंजीकरण के निजी अस्पताल, क्लीनिक और पैथ लैब चल रहे हैं। इनके खिलाफ अब स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। विभाग ऐसे संस्थानों की सूची तैयार कर रहा है। चिह्नित करने के बाद नोटिस देकर पंजीकरण कराने के लिए कहा जाएगा और नहीं मानने पर सीलिंग तक की कार्रवाई होगी।
जिले में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कई अस्पताल बिना क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में पंजीकरण के चल रहे हैं। न तो उनके पास मानकों के अनुसार स्टाफ है और न ही जरूरी संसाधन। ऐसे में मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। कई जगह बिना डिग्री के इलाज करने की शिकायतें भी सामने आई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सभी ब्लॉकों में टीम बनाकर ऐसे अस्पतालों की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद पहले नोटिस दिया जाएगा और तय समय में पंजीकरण न कराने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कब कितने अस्पताल मिले बिना पंजीकरण के वर्ष संख्या
वर्ष अस्पताल
2023-24 27
2024-25 40
2025-26 12
2026 में अब तक 07
कोट -
बिना पंजीकरण के कोई भी अस्पताल, क्लीनिक या लैब नहीं चल सकता। हम ऐसे संस्थानों की रिपोर्ट तैयार करा रहे हैं। सभी को नोटिस देकर पंजीकरण कराने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई बिना मानकों के अस्पताल चलाता मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। - डॉ. एसके गोस्वामी, सीएमओ