फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Patient dies after being administered injection by an unregistered doctor in rudrapur

UK: अपंजीकृत डॉक्टर के इंजेक्शन से बिगड़ी तबीयत, मरीज की मौत; मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर

Fri, 19 Dec 2025 09:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Dec 2025 09:39 PM IST
सार

भूरारानी क्षेत्र में अपंजीकृत डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से मरीज की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन पहले उसे रुद्रपुर, फिर बरेली और वहां से दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
Patient dies after being administered injection by an unregistered doctor in rudrapur
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र में अपंजीकृत डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से मरीज की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन पहले उसे रुद्रपुर, फिर बरेली और वहां से दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अपंजीकृत डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ की जांच में अस्पताल के अवैध रूप से संचालन का खुलासा हुआ है। अपंजीकृत डॉक्टर मानकों को ताक पर रखकर इलाज कर रहा था।

विज्ञापन

फौजी मटकोटा भूरारानी निवासी रमेश शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर बताया कि 24 जुलाई को दोपहर दो बजे उनका बेटा अंशुल शर्मा को सर्दी-जुकाम हुआ था। इस पर बेटा भूरारानी स्थित एक अपंजीकृत डॉक्टर के अस्पताल में गया जहां उसे इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद ही उनका बेटा अस्पताल में बेहोश होकर गिर गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। वह अस्पताल पहुंचे और बेटे को गंभीर हालत में पहले रुद्रपुर और बाद में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी जब बेटे की तबीयत ठीक नहीं हुई तो डॉक्टर ने अंशुल को दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां 30 जुलाई को उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


रमेश का आरोप है कि अपंजीकृत डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से बेटे की मौत हुई है। आरोप लगाया कि इससे पहले भी वह इंजेक्शन से कई लोगों की तबीयत बिगाड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक की मौत की जानकारी मिली है जिसके बाद अस्पताल की जांच कराई गई। जांच में अस्पताल के अवैध रूप से संचालित होने का पता चला। अस्पताल संचालक-अपंजीकृत डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ

अस्पताल संचालक के खिलाफ मृतक के पिता ने तहरीर सौंपी है। तहरीर की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत कुमार, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed