फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pathology labs do not have CBC, KFT, and LFT kits.

Udham Singh Nagar News: पैथोलॉजी लैब में नहीं है सीबीसी, केएफटी, एलएफटी किट

Tue, 23 Dec 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pathology labs do not have CBC, KFT, and LFT kits.
काशीपुर। पैथाेलॉजी लैब में रक्त की जांच करने वाली किट समाप्त होने पर मरीज चंदन लैब में जांच कराने को मजबूर हैं। इस कारण से स्वास्थ्य विभाग के राजस्व पर प्रभाव पड़ने की बात सामने आ रही है। अस्पताल प्रशासन शीघ्र ही किट पहुंचने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विभाग की पैथोलॉजी लैब और करीब तीन साल से अनुबंधित चंदन लैब भी संचालित होती है। पैथोलॉजी लैब में करीब एक महीने से रक्त की जांच करने वाली कुछ किट समाप्त हो गई है। यहां पहुंचने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन मरीजों को चंदन लैब में जांच करानी पड़ रही है। इसकी जांच रिपोर्ट तीसरे दिन में आती है। इस कारण मरीजों को रिपोर्ट के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। वहीं पैथोलॉजी लैब में जांच नहीं होने से विभाग के राजस्व पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम प्रकाशित नहीं करने पर शर्त पर मरीजों ने बताया कि पैथोलॉजी लैब में कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट (सीबीसी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) जांच करने वाली किट समाप्त हो गई है। दो दिन तक चक्कर काटने के बाद अब चंदन लैब में जांच करानी पड़ी है। कई दिनों से पेट में परेशानी हो रही है। चिकित्सक को दिखाया है। उन्होंने यह जांच लिखी है। पैथोलॉजी लैब में अब करीब चालीस मरीजों की जांच हो रही है जबकि यह संख्या अधिक रहती थी। चंदन लैब में अब 200 से अधिक जांच प्रतिदिन हो रही है। यहां एक माह पहले 150 तक जांच होती थी।

वर्जन
पैथोलॉजी लैब में सामान समाप्त होता रहता है फिर खरीदा जाता है। लैब में कुछ जांच किट समाप्त हो गई है। उच्चाधिकारियों से डिमांड की गई है। मरीजों की जांच चंदन लैब में हो रही है। उन्हें परेशानी नहीं हो रही है। शीघ्र ही किट पहुंचने की उम्मीद है।
-डॉ. संदीप कुमार दीक्षित, सीएमएस, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article