फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Participants won the prize at the special Holi event of Ujala Hospital

उजाला अस्पताल के विशेष होली कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार

Mon, 18 Mar 2019 12:51 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Participants won the prize at the special Holi event of Ujala Hospital
काशीपुर रंग बरसे होली मिलन कार्यक्रम में अंताक्षरी में प्रतिभाग करते महिला पुरुष।  - फोटो : amar ujala

अमर उजाला समूह की पहल पर काशीपुर के उजाला हॉस्पिटल ने रानी पद्मावती कॉलोनी में रंग बरसे नाम से विशेष होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत होली थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, पार्टनर अंताक्षरी व हेल्थ क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से खूब धमाल मचाया।

विज्ञापन


रविवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित रानी पद्मावती कॉलोनी में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में पांच से बारह वर्ष तक की आयु के 12 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुनाल प्रथम, पलकिन कौर द्वितीय व वेदिका तृतीय स्थान पर विजेता रहे। 
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता की विजेता विनीता चुनी गई। इसमें कुल 13 महिलाओं ने शिरकत की। हेल्थ क्विज में नितिन, अशोक, मंजूला, चंद्रा पांडे, विनीता विजेता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टनर और कपल अंताक्षरी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें चौथे नंबर की टीम आस्था सुनेजा और रुही आहूजा संयुक्त विजेता चुनी गई। विजयी प्रतिभागियों को रानी पद्मादेवी सोसाइटी के सदस्य केएम मेहरोत्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

संचालन बॉबी खान ने किया। वहां पर सोसाइटी अध्यक्ष अलबेले सिंह यादव, सचिव कमल जुनेजा, आरएस चौहान, डॉ. सुखविंदर सिंह, नीरज शर्मा, मनोज शास्त्री, अंकुर खन्ना, सोनू शर्मा, अमित जैन, देवेंद्र आहूजा, रामलाल सुनेजा आदि थे। 
उजाला अस्पताल काशीपुर, अमर उजाला समूह की एक पहल है, जो कुमाऊं क्षेत्र के नागरिकों को सस्ती कीमत पर उच्च स्तर की सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

कुमाऊं के लोगों के लिए अस्पताल में सीओपीडी (क्रानिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डीजिज), जैसे सांस की बीमारियां, अस्थमा, टीबी, न्यूमोनिया और अन्य महत्वपूर्ण बीमारियों जिसमें ब्रोंकोस्कोपी, थोरैकोस्कोपी, लाइफ  सपोर्ट सिस्टम, वेंटीलेटर, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट आदि की सेवाएं भी उपलब्ध है। 


दिल की समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए उजाला अस्पताल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर, इम्प्लांट, कार्डियक, आईसीयू, कार्डियक एंबुलेंस (एसीएलएस), इको-कार्डियोग्राफी आदि प्रमुख रूप उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed