{"_id":"5c8e9e41bdec22144c19246c","slug":"participants-won-the-prize-at-the-special-holi-event-of-ujala-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजाला अस्पताल के विशेष होली कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजाला अस्पताल के विशेष होली कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार
Mon, 18 Mar 2019 12:51 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर रंग बरसे होली मिलन कार्यक्रम में अंताक्षरी में प्रतिभाग करते महिला पुरुष।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला समूह की पहल पर काशीपुर के उजाला हॉस्पिटल ने रानी पद्मावती कॉलोनी में रंग बरसे नाम से विशेष होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत होली थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, पार्टनर अंताक्षरी व हेल्थ क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
रविवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित रानी पद्मावती कॉलोनी में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में पांच से बारह वर्ष तक की आयु के 12 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुनाल प्रथम, पलकिन कौर द्वितीय व वेदिका तृतीय स्थान पर विजेता रहे।
विज्ञापन
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता की विजेता विनीता चुनी गई। इसमें कुल 13 महिलाओं ने शिरकत की। हेल्थ क्विज में नितिन, अशोक, मंजूला, चंद्रा पांडे, विनीता विजेता रहे।
विज्ञापन
पार्टनर और कपल अंताक्षरी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें चौथे नंबर की टीम आस्था सुनेजा और रुही आहूजा संयुक्त विजेता चुनी गई। विजयी प्रतिभागियों को रानी पद्मादेवी सोसाइटी के सदस्य केएम मेहरोत्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
संचालन बॉबी खान ने किया। वहां पर सोसाइटी अध्यक्ष अलबेले सिंह यादव, सचिव कमल जुनेजा, आरएस चौहान, डॉ. सुखविंदर सिंह, नीरज शर्मा, मनोज शास्त्री, अंकुर खन्ना, सोनू शर्मा, अमित जैन, देवेंद्र आहूजा, रामलाल सुनेजा आदि थे।
उजाला अस्पताल काशीपुर, अमर उजाला समूह की एक पहल है, जो कुमाऊं क्षेत्र के नागरिकों को सस्ती कीमत पर उच्च स्तर की सुविधाएं प्रदान कर रहा है।
कुमाऊं के लोगों के लिए अस्पताल में सीओपीडी (क्रानिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डीजिज), जैसे सांस की बीमारियां, अस्थमा, टीबी, न्यूमोनिया और अन्य महत्वपूर्ण बीमारियों जिसमें ब्रोंकोस्कोपी, थोरैकोस्कोपी, लाइफ सपोर्ट सिस्टम, वेंटीलेटर, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट आदि की सेवाएं भी उपलब्ध है।
दिल की समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए उजाला अस्पताल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर, इम्प्लांट, कार्डियक, आईसीयू, कार्डियक एंबुलेंस (एसीएलएस), इको-कार्डियोग्राफी आदि प्रमुख रूप उपलब्ध है।