फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   participant were awarded with momento.

फ्यों लड़िया त्वै देखी की औंदी यो मन मा...

Mon, 12 Feb 2018 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 12 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
participant were awarded with momento.
काशीपुर में लोक नृत्य गीत प्रस्तुत करते कलाकार।  - फोटो : अमर उजाला
देवभूमि पर्वतीय महासभा द्वारा आयोजित बसंतोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने मनमोहक लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। श्यामपुरम की टीम ने बहु चर्चित गीत ‘फ्यों लड़िया त्वै देखी कि औंदी यो मन मा, तेरो मेरा साथ छि यो पिछले जनम मा’ इस नृत्य गीत पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। 
विज्ञापन


रविवार को पशुपति विहार मेें तृतीय भव्य बसंतोत्सव समारोह का अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, संगठन के अध्यक्ष वीडी कंडवाल, उद्योगपति योगेश जिंदल, मनोज जोशी, पूर्व सीओ डीपी जुयाल, मोहन बिष्ट, डॉ. गिरीश तिवारी ने शुभारंभ किया। बाद में पहुंचे एसडीएम विनीत तोमर ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में जीजीआईसी, समर स्टडी, ब्लूमिंग स्कूल, तारावती सरोजनी देवी, इंटर कॉलेज, मास्टर इंटर नेशनल स्कूल, समर स्टडी गर्ल्स, तुलाराम राजाराम आदि के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित लोकनृत्य गीत प्रतियोगिता में संगठन के अध्यक्ष वीडी कंडवाल ने अपने पिता स्व. विष्णु दत्त कंडवाल और माता की स्मृति में विजेताओं को स्मृति चिह्न भेंट किया। सांस्कृतिक विभाग की टीम ने ‘हिया में चांदी को बटन, दिल में तेरी रटन’ पर नृत्य किया। सांई पब्लिक स्कूल के छोटे बच्चों में घूमर नृत्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीडी कंडवाल, संचालन बलवंत बिष्ट ने किया। वहां मेयर ऊषा चौधरी, विनोद भगत, चंद्र भूषण डोभाल, जीवन तिवारी, मोहित उपाध्याय, डॉ. कीर्ति पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed