फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Parsuram Jayanti Celebration

सादगी के साथ मनाई भगवान परशुराम की जयंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Parsuram Jayanti Celebration
काशीपुर/रुद्रपुर/सितारगंज। कोरोना काल को देखते हुए अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने शुक्रवार को सादगी के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई।
विज्ञापन

महासभा के नगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में मोहल्ला सिंघान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पंडित उमेश जोशी, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, सुरेश शर्मा, वीवी भट्ट, आरसी त्रिपाठी, सुरेश चंद्र जोशी, गिरीश तिवारी, वेदप्रकाश विद्यार्थी आदि मौजूद रहे। इधर, रुद्रपुर में शुक्रवार को परशुराम जयंती पर लोगों ने कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए हवन किया।

सिडकुल स्थित वन शक्ति मंदिर के आंगन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से हुए आयोजन में जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पंडित बीडी जोशी, कुलदीप राणा, गीता शर्मा, विधा शर्मा, रजनी उपाध्याय, योगिता शर्मा आदि थे। वहीं, सितारगंज नगर व सिसौना में भगवान परशुराम की जयंती घरों में मनाई गई। ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने लोगों से परशुराम के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। सिसौना में महिला आयोग की पूर्व सदस्य जया जोशी ने अपने आवास पर यज्ञ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed