फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Park wil be built in collectrate campus.

कलक्ट्रेट परिसर में तीन एकड़ खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनाने की कवायद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Park wil be built in collectrate campus.
रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में खाली पड़े भूखंड में प्रस्तावित है पार्क। - फोटो : RUDRAPUR
कलक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों के आवासीय भवनों के पास खाली पड़ी तीन एकड़ जमीन को ‘प्लांटेशन इन कम्यूनिटी एरिया’ के तहत विकसित करने की कवायद की जा रही है। इसके तहत फुलवारी, बच्चों के लिए झूले, बैंच सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड को प्रस्ताव भेजकर सीएसआर के तहत 50 लाख रुपये की धनराशि मांगी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, कलक्ट्रेट परिसर में कलक्ट्रेट कार्यालय, विकास भवन, मंडी निदेशालय, बीएसएनएल, आबकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों के साथ ही विभागीय कर्मचारियों के आवास भी हैं, लेकिन परिसर में बच्चों के खेलने और मॉर्निंग, ईवनिंग वॉक के लिए पार्क नहीं है।
विज्ञापन

परिसर में पार्क विकसित करने को लेकर कर्मचारी मांग भी कर चुके हैं। जिसके तहत अब सरकारी कार्यालयों और मंडी परिषद के आवासीय भवनों के बीच खाली पड़ी तीन एकड़ जमीन को पार्क के रूप में विकसित करने का खाका तैयार किया गया है। इसके तहत जमीन का समतलीकरण, ग्रास लॉन का निर्माण, पौधारोपण, फुलवारी का निर्माण, बैठने के लिए बैंच, बच्चों के झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा मैदान के चारों तरफ इंटर लॉकिंग टाइल्स से पेवमेंटर निर्माण, छोटे शेड का निर्माण करने के साथ ही माली की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली पड़े भूखंड को पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। इस पर करीब 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। भूखंड विकसित होने के बाद इसका प्रयोग लोग सुबह और शाम भ्रमण और बच्चे खेलने के लिए कर सकेंगे। सीएसआर के तहत बजट के लिए आईओसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक को प्रस्ताव भेजा गया है।
रंजना राजगुरू, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed