{"_id":"63596d6ca6a96a5a2b104fa4","slug":"park-in-kashipur-kashipur-news-hld4800800109","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर के कई पार्क बदहाल, बच्चे कहां खेलेंगे, बुजुर्ग कहां टहलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर के कई पार्क बदहाल, बच्चे कहां खेलेंगे, बुजुर्ग कहां टहलें
विज्ञापन
काशीपुर गिरीताल स्थित पार्क में उगी घास। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। नगर के कई पार्क बदहाल होने के चलते बच्चों के सामने खेलने और बुजुर्गों के सामने टहलने की समस्या है। एक पार्क में अक्सर ताला लगा रहता है तो दूसरा इतना बदहाल है कि उसमें टहलना मुश्किल है। छह से ज्यादा पार्कों का इस्तेमाल लोग कपड़े सुखाने के लिए कर रहे हैं।
बच्चों के खेलने और आम लोगों की सेहत सुधारने के लिए पार्कों का निर्माण कराया गया है। नगर निगम क्षेत्र में इस समय कुल 23 पार्क हैं। कुछ पार्कों की स्थिति बहुत अच्छी है। लोग सुबह-शाम सैर करते हैं और बच्चे भी खेलते हुए देखे जा सकते हैं, लेकिन कुछ पार्क बदहाल हैं।
आवास विकास स्थित अग्रसेन पार्क में अक्सर ताला लगा रहता है। यह पार्क एक संस्था को देखरेख के लिए दिया गया है। पार्क के चार गेट हैं और सभी में ताला पड़ा रहता है। मोहल्ले में पार्क होने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। काफी समय से यह समस्या बनी है।
विज्ञापन
गिरिताल पार्क में जलभराव होने से लोग परेशान हैं। बारिश के दिनों में यहां पानी भर जाता और उसके बाद बड़ी-बड़ी घास उग आती है जिस कारण लोग यहां नहीं टहल पाते हैं। सरोवर किनारे स्थित इस पार्क में बच्चों के झूलने के लिए झूले भी हैं, लेकिन घास में सांप, कीड़े होने से सहमे बच्चे यहां खेलने के लिए नहीं आते हैं।
लोगों की पीड़ा
नगर के सभी पार्कों को इस लायक बनाया जाए कि उनमें आसानी से टहला जा सके। बच्चे उनमें खेल सकें। - लविश अरोरा
कुछ लोगों को टहलने से बीमारी में राहत मिलती है। साथ ही सैर से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। - चेतन अरोरा
पार्क लोगों के टहलने के लिए होते हैं। नगर के कई पार्कों की स्थिति इस समय ठीक है, लेकिन कुछ पार्क बदहाल हैं। -प्रवीण सेठी
नगर निगम का पक्ष
आवास विकास स्थित अग्रसेन पार्क एक संस्था को देखभाल के लिए दिया गया है। पार्क में अक्सर ताला लगा रहता हो ऐसी जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो स्थानीय लोग शिकायत कर सकते हैं। संस्था से संरक्षण हटाकर किसी अन्य पात्र व्यक्ति को दे दिया जाएगा। हमारे पार्कों की स्थिति बहुत बेहतर है। नगर निगम संस्थाओं के जरिये पार्कों का बेहतर रखरखाव कर रहा है। -विवेक राय, नगर आयुक्त।