फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Parchase of Wheet in Us Nagar

जिले में अब तक हुई सिर्फ 1075 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Parchase of Wheet in Us Nagar
काशीपुर। मंडी में गेहूं के दाम अधिक होने से सरकारी क्रय केंद्र सूने पड़े हैं। यहां स्थिति यह है कि 20 दिन में गेहूं खरीद का लक्ष्य काफी पिछड़ गया है। कई सरकारी केंद्रों पर एक दाना भी नहीं खरीदा जा सका है। ऐसे में सरकार के सामने फ्री राशन वितरण योजना के क्रियान्वयन को लेकर संकट आ सकता है।
विज्ञापन

सरकार ने इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये घोषित किया है। गेहूं खरीद के लिए जिले में एक अप्रैल से सहकारिता, विपणन विभाग, यूसीएफ, आरएफसी और नैफेड के 166 कांटे लगाए गए है, लेकिन जसपुर, बाजपुर, किच्छा और नानकमत्ता के कुछ तौल केंद्रो को छोड़कर कहीं भी गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। बीस दिनों के भीतर 1075 क्विंटल गेहूं खरीदा जा सका है। अपर निबंधक (सहकारिता) प्रेम प्रकाश ने बताया कि सहकारिता और यूसीएफ के कांटो पर कुल 1075 क्विंटल गेहूं की खरीदा जा सका है। खुले बाजार में गेहूं का मूल्य अधिक होने के कारण किसान क्रय केंद्रों का रुख नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को बाजार में 2200 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक में गेहूं बिका। किसानों का कहना है कि एक तो खुले बाजार में समर्थन मूल्य से अधिक दाम मिल रहे हैं। गेहूं खरीद केंद्रों पर जाने पर किसानों को फजीहत का सामना करना पड़ता है। क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायतें आम रहती हैं। वहीं भुगतान के लिए भी किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। मंडी में तेजी को रुस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर भी देखा जा रहा हैं। दोनों ही गेहूं निर्यातक देश हैं। ऐसे में वहां से आयात प्रभावित होने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed