फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   paralumpic should include in national games

राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में शामिल होंगे पैरालंपिक खेल

Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
paralumpic should include in national games
रुद्रपुर में प्रथम जिला पैरालंपिक प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरूस्कृत करते खेल मंत्री अरविंद पांडेय - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 शहर के गांधी पार्क में जिला पैरालंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम पैरा ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के सात ब्लॉकों से आये करीब 200 महिला पुरुष दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया। स्पर्धा का समापन खेल मंत्री अरविंद पांडे ने पुरस्कार वितरण के साथ किया। इस मौके पर खेल मंत्री ने सितंबर में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में पैरालंपिक खेलों को भी स्थान देने की घोषणा की। 
रविवार को जिले में पहली बार आयोजित हुई पैरालंपिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल और डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने किया। प्रतियोगिता में स्टेंडिंग गोला फें क में सूर्य प्रताप भंडारी प्रथम, दिवाकर सिंह मेहता द्वितीय और दीपेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। सिटिंग गोला फें क में पवन कुमार प्रथम, राजेश द्वितीय  प्रवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला लेग केटगरी में ममता, रिंकी, नीलिमा राय क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय रही। शॉट पुट हैंड केटेगरी में चिराग बजेठा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि चंद्रप्रकाश शर्मा दूसरे और गौरव सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष चक्का फें क में चिराग चिराग प्रथम, चंद्रप्रकाश द्वितीय और नईम अहमद तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में चिराग बरेठा अव्वल रहे। दूसरा स्थान दुर्गादत्त और तीसरा विरेंद्र ने प्राप्त किया। सिटिंग महिला चक्का फें क में प्रेमा विश्वास अव्वल रही। महिला स्टैंडिंग चक्का फें क में नीलिमा राय प्रथम, ममता द्वितीय और रेखा मेहता तृतीय रही।       
विज्ञापन

समापन अवसर पर पहुंचे खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। पांडेय ने कहा सितंबर में राष्ट्रीय खेल होंगे। इनमें पैरालंपिक खेलों का भी आयोजन होगा। इस मौके पर मेयर सोनी कोली, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डी के सिंह, पैरालंपियन प्रेम कुमार, आयोजक सचिव हरीश कुमार, जितेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह सामंती, जेबी सिंह, संदीप अनेजा, सत्यनारायण शर्मा आदि थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed