{"_id":"5aca5dee4f1c1bdc618b6620","slug":"pantnagar-university-will-become-a-key-link-to-strengthen-india-nepal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल के रिश्ते मजबूत करने की अहम कड़ी बनेगा पंतनगर विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल के रिश्ते मजबूत करने की अहम कड़ी बनेगा पंतनगर विवि
चंदन बंगारी रुद्रपुर।
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पीएम केपी शर्मा ओली को मानद उपाधि प्रदान करते राज्यपाल कुलाधिपति डा. कृष्ण कांत पाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में अवस्थापना विकास पर निवेश के नाम पर चीन के दखल के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत से रिश्तों को मजबूत करने को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने अपने देश की खेती को तकनीक से जोड़ने और दो कृषि विश्वविद्यालयों की मजबूती के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय से सहयोग की अपेक्षा की है। साफ है कि आने वाले समय में पंतनगर विश्वविद्यालय भारत और नेपाल के संबंधों को मजबूत करने के लिए मजबूत कड़ी बनेगा।
विज्ञापन
दरअसल मित्र देश नेपाल पर चीन प्रभुत्व कायम करने की कोशिश में जुटा हुआ है।
इसी कड़ी में नेपाल में अवस्थापना विकास सहित अन्य चीजों पर निवेश के जरिये चीन अपनी पकड़ मजबूत कर भी रहा है। पड़ोसी मुल्क होने के नाते भारत को राजनयिक संबंध के साथ ही नेेपाल से आर्थिक संबंध भी मजबूत करने की जरूरत है। नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने इस तरफ सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने पहला कदम पंतनगर विश्वविद्यालय में मानद उपाधि लेने और दूसरा कदम नेपाल की कृषि में आधुनिकीकरण, यांत्रिकीकरण के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय से सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों के आदान-प्रदान पर भी खासा जोर दिया। हालांकि उनके संबोधन में चीन का जिक्र तो नहीं आया, पर हां, अपनी जनता की खुशहाली, गरीबी दूर करने सहित तमाम मसलों पर भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा खुलकर जरूरी व्यक्त की। भारत के साथ मजबूत रिश्तों की पक्षधरता उनके शब्दों में साफ झलकी। प्रधानमंत्री ओली के संदेश से साफ है कि नेपाल और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में पंतनगर विश्वविद्यालय एक अहम भूमिका निभाने वाला है।
विज्ञापन
पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया
रुद्रपुर। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के लिए विशेष तौर पर पहाड़ी व्यंजन तैयार किए गए थे। अतिथियों ने झिंगोरे की खीर, ककड़ी का रायता, मंडुवे की रोटी सहित अन्य लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। प्रतिनिधिमंडल में नेपाल के तीन मंत्रियों के साथ सांसद, विदेश सचिव और अन्य उच्चाधिकारी शामिल थे। इसके अलावा भारत सरकार के राजदूत, विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने भी आयोजन में शिरकत की थी।
मानद उपाधि पाने वाले ओली 59वें विभूति
रुद्रपुर। पंतनगर विवि ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को मानद उपाधि प्रदान की है। ओली से पहले विश्वविद्यालय 58 विभूतियों को मानद उपाधि दे चुका है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कृषि, सामाजिक कार्यों, शिक्षा और अन्य कार्यों में विख्यात लोगों को मानद उपाधि दी जाती है। अब तक विश्वविद्यालय नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. नार्मन बोरलॉग, डॉ. एमएस स्वामीनाथन, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. ओपी गौतम, रतन टाटा, कुमार मंगलम, पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट, मदन लाल, इस्लाम ए. सिद्दीकी सहित अनेक विभूतियां शामिल हैं।