फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar University scientists invented multi fruit grader machine

बागवान का काम आसान: फलों की छंटाई का मिला समाधान, पंत विवि के वैज्ञानिकों ने ईजाद की मल्टी फ्रूट ग्रेडर मशीन

Thu, 27 Feb 2025 12:24 PM IST
हीरा मेहरा सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद
सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:24 PM IST
सार

फलोत्पादन के बाद उनकी छंटाई बेहद उबाऊ और खर्चीला काम है। इसके लिए पंतनगर विवि के वैज्ञानिक ने मल्टी फ्रूट ग्रेडर मशीन को ईजाद किया है।

विज्ञापन
Pantnagar University scientists invented multi fruit grader machine
मल्टी फ्रूट ग्रेडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फलोत्पादन के बाद उनकी छंटाई बेहद उबाऊ और खर्चीला काम है। इसके लिए पंतनगर विवि के वैज्ञानिक ने मल्टी फ्रूट ग्रेडर मशीन को ईजाद किया है। समाधान मिलने से अब उत्पादकों का यह काम बहुत आसान हो जाएगा, क्योंकि इस मशीन से विभिन्न प्रकार के फलों की छंटाई बेहद कम समय और खर्च में हो जाएगी। वैज्ञानिक ने इसका पेटेंट भी हासिल कर लिया है।

विज्ञापन

जीबी पंत कृषि विवि के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में फूड एंड प्रोसेसिंग विभाग के प्राध्यापक डाॅ. पीके ओमरे ने 0.5 एचपी के मोटर का प्रयोग कर मल्टी फ्रूट ग्रेडर मशीन का अविष्कार किया है। उन्होंने बताया यह मशीन विद्युत चालित, कम वजनी और एक से दूसरी जगह पर आसानी से स्थानांतरित होने वाली है। इसकी एक यूनिट बनाने में 40 हजार रुपये की लागत आई है। यह मशीन फलों के श्रेणी निर्धारण का कार्य उनके वजन एंव आकार के आधार पर करती है। मल्टी फूट ग्रेडर सेब, नांरगी, मौसमी, अनार, अमरूद एवं इन्हीं के समान गोलाकार फलों के लिए बेहद उपयुक्त है।

विज्ञापन

ग्रेडर फल उत्पादकों के लिए बहुत उपयोगी है। फलों की ग्रेडिंग के लिए इसे बाग अथवा ग्रेडिग सेंटर बनाकर उसमें रखा जा सकता है। यह मशीन 350-400 किलोग्राम प्रतिघंटा फलों की छंटाई कर सकती है। यह मशीन व्यावसायीकरण के लिए तैयार है। यदि कोई फलोत्पादक इस मशीन को लेना चाहता है, तो विभाग में उनसे संपर्क कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फूड एंड प्रोसेसिंग विभाग के प्राध्यापक डाॅ. पीके ओमरे का मल्टी फ्रूट ग्रेडर का आविष्कार फल उत्पादकों की फल छंटाई की समस्या तो दूर करेगा। अविष्कार से फलोत्पादकों की ग्रेडिंग की समस्याएं आसान होंगी। -डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति, जीबी पंत कृषि विवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed