फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar News: With the help of technology now 90% of cows will give birth to female calves

Exclusive: तकनीक की मदद से अब 90% बछिया ही जनेंगी गायें, विदेशी सेक्स सीमन बनाने की टेक्नोलॉजी को किया सुदृढ़

Sat, 07 Jun 2025 03:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Jun 2025 03:13 PM IST
सार

पंत विश्वविद्यालय के पशु वैज्ञानिकों ने विदेशी सेक्स सीमन बनाने की तकनीक को सुदृढ़ कर लिया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे अब गाय 90 प्रतिशत तक बछिया को ही जन्म देगी। वैज्ञानिकों को इस तकनीक का पेटेंट भी हासिल हो गया है।

विज्ञापन
Pantnagar News: With the help of technology now 90% of cows will give birth to female calves
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु वैज्ञानिकों ने विदेशी सेक्स सीमन बनाने की तकनीक को सुदृढ़ कर लिया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे अब गाय 90 प्रतिशत तक बछिया को ही जन्म देगी। वैज्ञानिकों को इस तकनीक का पेटेंट भी हासिल हो गया है। वैज्ञानिक डॉ. शिव कुमार और डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि भारत में पशुपालन आय का एक बहुत बड़ा जरिया है। पशुपालकों की आय तभी बढ़ सकती है, जब ज्यादा से ज्यादा बछियां पैदा हों और वे अधिक दूध दें। इसके लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन (लिंग वर्गीकृत वीर्य) की विदेशी तकनीक एक क्रांति की तरह है। इससे बछिया की जन्मदर को बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन


यह है नई विधि
इसके तहत सीमन (वीर्य) की छंटनी (सोटिंग) कर उसमें नर क्रोमोसोम को अलग कर केवल मादा क्रोमोसोम को रखा जाता है। कृत्रिम गर्भाधान करके इससे ज्यादा से ज्यादा (90 प्रतिशत तक) बछिया ही पैदा की जा सकती हैं।
विज्ञापन


प्रसव के दौरान गाय को नहीं होती परेशानी
सेक्स सीमन से गायों को प्रसव के दौरान ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। अनसेक्स वीर्य की तुलना में सेक्स सीमन में शुक्राणुओं की संख्या (लगभग दो मिलियन प्रति डोज) बहुत कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है लिंग वर्गीकृत शुक्राणु
डॉ. सुनील ने बताया कि लिंग वर्गीकृत करने वाले शुक्राणुओं को अलग किया जाता है। समान्यतः वीर्य में एक्स और वाई शुक्राणु वरावर-बरावर अनुपात में होते हैं। इस तकनीक से प्रयोगशाला में वीर्य से एक्स शुक्राणु को वाई शुक्राणु से अलग किया जाता है, जिससे कृत्रिम गर्भाधान के बाद अधिक से अधिक एक्स शुक्राणु मादा अंडे को निषेचित कर सकें और बछिया ही पैदा होती है। आम कृत्रिम गर्भाधान सीमन में एक्स और वाई शुक्राणु सामान्य मात्रा में होते हैं। इसकी वजह से मादा व नर होने की संभावना लगभग बराबर रहती है।


अधिक से अधिक गर्भधारण दर प्राप्त करने के लिए इन सीमन का प्रयोग परियोजना के तहत चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। प्रथम चरण में एनडीआरआई करनाल से साहीवाल नस्ल के सेक्स सीमन की डोज मंगाकर साहीवाल बछियों में गर्भधारण कराया गया है जो सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक है। -डॉ. मनमोहन सिंह चौहान कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed