फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar Kisan Mela.

प्रगतिशील किसान रवि किरण करेंगे किसान मेले का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Pantnagar Kisan Mela.
पंतनगर पहुंचे बंगाली रसगुल्ला बनाने वाले कारीगर। - फोटो : RUDRAPUR
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पंतनगर में चार दिवसीय किसान मेला बृहस्पतिवार से शुरू होगा। गांधी मैदान में मुख्य अतिथि ग्राम रायपुर भगवानपुर हरिद्वार के प्रगतिशील किसान रवि किरण सैनी मेले का शुभारंभ करेंगे। मेेले में करीब 200 स्टॉल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. तेज प्रताप, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनिल कुमार शर्मा, निदेशक शोध डॉ. एएस नैन व निदेशक संचार डॉ. एसके बंसल अतिथियों को मेले में लगी उद्यान प्रदर्शनी के अवलोकन सहित मेले का भ्रमण कराएंगे। निदेशक प्रसार डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने मेला प्रांगण का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। मेले में विवि के बाहरी शोध केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति की विभिन्न फर्में अपने-अपने उत्पादों व तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। मेले में विवि व विभिन्न फर्मों की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए छोटी मशीनों व कृषि उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। विवि की ओर से उत्पादित खरीफ की धान, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं सब्जियों आदि के वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

रबी की प्रमुख फसलों गेहूं, चना, मटर, जौ, मसूर, तोरिया, सरसों एवं सब्जियों की अधिक उपज देने वाली प्रजातियों के प्रमाणित और
आधारीय बीज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा विभिन्न शोध केंद्रों द्वारा उत्पादित सब्जियों, फूलों, औषधीय व सगंध, फलों आदि के पौधों व बीजों की बिक्री भी की जाएगी। डॉ. शर्मा ने मेले में आने वाले लोगों से अपील की है कि अपने साथ मास्क, साबुन, सैनिटाइजर, शॉल और चादर आदि रखें। मेले में भ्रमण के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को लुभाएगा बंगाली रसगुल्ला
पंतनगर। मेले में इस बार किसानों को बंगाली रसगुल्ला और गुलाब जामुन लुभाएगा। इसके लिए संचालक आयान मंडल के साथ पश्चिम बंगाल से आए आठ कारीगरों के दल ने तैयारी शुरू कर दी है। मेले में स्टाल लगाए गए हैं। इनमें एक स्टाल पर पश्चिम बंगाल के मशहूर रसगुल्ले, गुलाब जामुन और समोसे बेचे जाएंगे। आयान ने बताया कि पंतनगर किसान मेले में पहली बार पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई उपलब्ध कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed