फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar Airport Authority will adopt the public schools

एयरपोर्ट अथॉरिटी पंतनगर के सरकारी स्कूलों को लेगी गोद

Wed, 28 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Wed, 28 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 
 बेटियों की बेहतर शिक्षा के लिए जहां केंद्र और राज्य सरकारें तमाम योजनाएं संचालित करने के साथ उनको प्रोत्साहित भी कर रही हैं, वहीं उत्तराखंड में केंद्र सरकार की इकाई पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी अपने कदम इस दिशा में बढ़ा दिए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी पंतनगर क्षेत्र के उन सभी सरकारी गर्ल्स स्कूलों प्राइमरी, माध्यमिक, जूनियर और सीनियर को गोद लेकर उनकी दशा सुधारेगा। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र के स्कूलों का चिन्हीकरण किया जाने लगा है।


इस दिशा में सबसे पहले स्कूलों में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद स्कूल भवनों की क्या स्थिति है और क्या-क्या समस्याएं हैं, उनके समाधान के लिए भी एयरपोर्ट अथॉरिटी योजना बना रही है। गर्ल्स स्कूलों के प्रति इतनी संजीदगी दिखाने वाली केंद्र सरकार की उत्तराखंड में यह पहली इकाई है, जो इस तरह का अभिनव प्रयास कर रही है। इसके लिए बाकायदा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्षेत्र के सक्रिय लोगों से भी संपर्क साधने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रधानों और सरपंचों आदि से भी कहा है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई स्कूल ऐसा हो जिसमें शौचालय की व्यवस्था नहीं है, तो वह सीधे पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कार्यालय में संपर्क कर उनकी पूरी जानकारी उन्हें दें। एयरपोर्ट विभाग अपने अधिकारियों को वहां भेजकर स्कूल का मुआयना करेगा और स्कूल की संबधित कमी को पूरा करेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed