फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pant University

एक बार फिर कार्यवाहक कुलपति संभालेंगे पंत विवि की बागडोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pant University
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तेज प्रताप का कार्यकाल 15 अप्रैल को पूर्ण हो रहा है। इसके साथ ही डॉ. प्रताप आगामी चार जुलाई को 70 वर्ष की अधिवर्षता आयु भी पूरी कर लेंगे। माना जा रहा है कि विवि की बागडोर एक बार पुन: कार्यवाहक कुलपति के हाथ जाएगी।
विज्ञापन

11 अक्तूबर 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति बेबी रानी मौर्या की संस्तुति पर सचिव आरके सुधांशु ने दो वर्ष से कार्यवाहक कुलपतियों के भरोसे चल रहे पंतनगर विवि में डॉ. तेज प्रताप की तीन वर्ष के लिए पूर्णकालिक कुलपति नियुक्ति की थी। इस आदेश के अनुपालन में डॉ. प्रताप ने 16 अक्तूबर 2018 को विवि में अपना कार्यभार ग्रहण किया था। तीन वर्ष बाद कार्यकाल पूरा होने से पांच दिन पूर्व ही मां की मृत्यु होने के चलते 11 अक्तूबर को डॉ. प्रताप कार्यकाल के बचे दिनों का अवकाश लेकर अपने घर हिमाचल प्रदेश चले गए थे, लेकिन 16 अक्तूबर को ही राज्यपाल की ओर से उन्हें छह माह या नए कुलपति की नियुक्ति होने तक कार्य विस्तार दे दिया था। साथ ही अक्तूबर 2021 में पद विज्ञापित कर विवि में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में लगी आचार संहिता के कारण यह प्रक्रिया शिथिल रही और अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इधर वर्तमान कुलपति डॉ. तेज प्रताप का कार्यकाल 15 अप्रैल को पूरा हो रहा है, साथ ही आगामी चार अप्रैल को वह 70 वर्ष की अधिवर्षता आयु भी पूरी कर लेंगे जिससे एक बार फिर स्थितियां बन रही हैं, कि विवि की बागडोर एक बार फिर कार्यवाहक कुलपति (विवि के प्राध्यापक) के हाथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed