फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Panic of leopard in Nankmtta

नानकमत्ता में तेंदुए का आतंक

Tue, 15 Aug 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज। Updated Tue, 15 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Panic of leopard in Nankmtta
नानकमत्ता में जगली जानवर के पंजो के निशान उठाते वन कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

पचपेड़ा गांव में तीन दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा गन्ने के खेत में तेंदुआ देखने के बाद से जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, खेत में जंगली जानवर के पंजों के निशान मिलने से ग्रामीण अब और सहम गए हैं। सूचना के तीन दिन बाद सितारगंज के बाराकोली रेंज से पहुंचे दो वन कर्मियो ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मौजूदगी में खेत से जंगली जानवर के पंजों के निशान लिए।

विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार की शाम करीब छह बजे ग्राम पचपेड़ा निवासी बेअंत कौर अपनी दो पुत्रियों के साथ घर से कुछ दूरी पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह करनावल के खेत से जानवरों के लिए चारा काट रही थीं। महिला का कहना है कि तभी पास स्थित गन्ने के खेत से अचानक तेंदुआ निकला और उनकी ओर दहाड़ता हुआ गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन


महिला ने बताया की किसी तरह वह अपनी पुत्रियोें के साथ वहां से भाग निकली। गांव में बाघ की आवाजाही की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार को सितारगंज के बाराकोली रेंज के डिप्टी रेंजर दीप मेहरा, वन दरोगा एन एस नेगी के साथ ग्राम पचपेड़ा पहुंचे। उन्होंने खेत से जंगली जानवर के पंजों के निशान के नमूने लिए हैं। अभी यह पुष्टि नहीं की जा सकी है कि यह किस जानवर के पंजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed